पीएसयू बैंकों की हो रही री-रेटिंग, ऑटो एंसलिरी , टिलर कंपनियां करेगी आगे अच्छा ग्रोथ: प्रकाश दीवान

प्रकाश दीवान का मानना है कि पीएफसी, आरईसी में बाजार से बेहतर रिटर्न मिल सकते हैं। लॉन्ग टर्म के लिहाजा से पीएफसी, आरईसी में निवेश किया जा सकता है। ये स्टॉक पोर्टफोलियों स्टॉक है। वहीं जी एंटरटेनमेंट पर मेरा नजरिया पॉजिटीव है। कंपनी के शेयर में अगर टर्नअराउंड आता है तो इसमें तेजी से उछाल दिखेगा

अपडेटेड Sep 19, 2023 पर 12:16 PM
Story continues below Advertisement
आगे ऑटो एंसलिरी सेक्टर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ऑटो एंसलिरी में SONA BLW, BHARAT FORGE जैसे फोकस्ड ऑटो एंसलिरी कंपनियों में निवेश करना फायदेमंद होगा। आगे स्टॉक्स में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएगे।

बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए Prakashdiwan.In के प्रकाश दीवान का मानना है कि पीएसयू बैंकों की री-रेटिंग हो रही है। बड़ी ही नहीं छोटी पीएसयू कंपनियां भी कैपेक्स कर रही हैं। प्रकाश दीवान का मानना है कि बैंकों के लिए नए लोन डिमांड बढ़ने की उम्मीद हैं। उन्हें एचडीएफसी बैंक का वैल्यूएशन अच्छा नजर आ रहा है।

ऑटो एंसलिरी सेक्टर में अच्छी ग्रोथ संभव

टॉप सेक्टोरल थीम पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दो सेक्टर में सुधार नजर आ रही है जो अर्निंग सीजन तक साफ होती नजर आ सकती है। पहली है कंज्मशन थीम। कंज्मशन थीम में फेस्टिवल सीजन के दौरान पेटअप डिमांड का दौर शुरु होगा। ऐसे में निवेशकों को बड़े वैल्यू के गुड्स पर नजर रखना चाहिए। इसमें ज्वेलरी, हाउस एप्लांस, वाइट गुड्स जैसे कई ऐसे शेयरों का समावेश है जो बाजार की रैली में पूरी तरह से भागीदारी नहीं दिखा पाए है। वहीं दूसरा थीम ऑटो एंसलिरी सेक्टर। आगे ऑटो एंसलिरी सेक्टर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ऑटो एंसलिरी में Sona Blw, BHARAT FORGE जैसे फोकस्ड ऑटो एंसलिरी कंपनियों में निवेश करना फायदेमंद होगा। आगे स्टॉक्स में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएगे।


टिलर कंपनियों में आगे रौनक दिख सकती

एग्री और इरिग्रेशन स्पेस पर बात करते हुए प्रकाश दीवान ने कहा कि एग्री और इरिग्रेशन स्पेस का इंफ्रास्ट्रक्चरल (पाइप, स्प्रिंकलर) स्पेस पर कोई भी मार्केट लीडर साफ तौर पर नजर नहीं आता। ऐसे में जैन इरिग्रेशन जो फिलहाल टर्नअराउंड केस माना जा रहा है उसमें ज्यादा फोकस इसलिए भी नहीं किया गया कि इसमें बहुत तेजी से बदलाव आए है। इस स्टॉक ने 30 रुपये से 60 रुपये का जो लक्ष्य हासिल किया है वह बहुत ही कम अवधि में हासिल किया है। प्रकाश दीवान का कहना है कि टिलर कंपनियों में आगे रौनक दिख सकती है।

इन शेयरों में दिखेगा आगे दम

प्रकाश दीवान का मानना है कि पीएफसी, आरईसी में बाजार से बेहतर रिटर्न मिल सकते हैं। लॉन्ग टर्म के लिहाजा से पीएफसी, आरईसी में निवेश किया जा सकता है। ये स्टॉक पोर्टफोलियों स्टॉक है। वहीं जी एंटरटेनमेंट पर मेरा नजरिया पॉजिटीव है। कंपनी के शेयर में अगर टर्नअराउंड आता है तो इसमें तेजी से उछाल दिखेगा। मर्जर के बाद जी एंटरटेनमेंट -सोनी में कोई दिक्कत नजर नहीं दिखाई दे रही है। प्रकाश का मानना है कि टाटा स्टील में मौजूदा स्तर से अभी और रौनक दिख सकती है। टाटा स्टील के भारतीय कारोबार में अच्छी ग्रोथ रही है। इप्लांस वेजेस का समझौता जैसे ही आता है इस स्टॉक में री-रेटिंग देखने को मिलेगी।

RR Kabel IPO: SEBI के नए नियमों के तहत लिस्ट होने वाली पहली कंपनी, अब 26 नहीं 20 सितंबर को ही होगी मार्केट में एंट्री

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।