Real Estate Stock: एक महीने में 5% उछले भाव, इस रियल एस्टेट स्टॉक में आगे भी 22% तेजी के हैं आसार

Real Estate Sector Stock: रीयल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) एक महीने में पांच फीसदी मजबूत हुआ है और मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें आगे भी तेजी का रूझान दिख रहा है

अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही कंपनी के लिए DLF के लिए शानदार रही।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Real Estate Stock: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) के शेयर पिछले एक महीने में करीब पांच फीसदी मजबूत हुए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें आगे भी तेजी का रूझान दिख रहा है और यह 22 फीसदी तक उछल सकता है।

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 450 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। यह मौजूदा भाव से 22 फीसदी अपसाइड है। बीएसई पर डीएलएफ के शेयर 25 अक्टूबर को 369.75 रुपये के भाव (DLF Share Price) पर बंद हुए थे।

    एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे हैं दांव DLF पर


    चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही कंपनी के लिए कंपनी के लिए शानदार रही। जुलाई-दिसंबर 2022 में 2050 करोड़ रुपये की प्रीसेल्स की जो सालाना आधार पर 36 फीसदी और तिमाही आधार पर 1 फीसदी अधिक रही। चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने 8 हजार करोड़ रुपये की प्रीसेल्स का लक्ष्य रखा है और सितंबर 2022 तिमाही में लक्ष्य के हिसाब से ही कंपनी का प्रदर्शन रहा।

    कंपनी ने अक्टूबर 2022-मार्च 2023 छमाही यानी चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में गुरुग्राम और पंचकूला में 3500 करोड़ रुपये की लॉन्चिंग योजना तैयार की है। इसके अलावा डीएलएफ के 8800 करोड़ रुपये की इंवेंटरी उपलब्ध है। ब्रोकरेज फर्म ने कीमतों में बढ़ोतरी के सपोर्ट से मजबूत प्रीसेल्स मोमेंटम, लॉन्चिंग की मजबूत योजनाओं और ऑफिस अकुपेंसी लेवल्स में बढ़ोतरी की उम्मीद के चलते डीएलएफ को खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है।

    निचले स्तर से 25% रिकवरी, अब 22% की तेजी के आसार

    डीएलएफ के शेयर पिछले साल 8 नवंबर 2021 को 444 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। उसके बाद शेयरों की तेजी कायम नहीं रह सकी और 20 जून 2022 तक यह करीब 34 फीसदी टूटकर 294.75 रुपये के भाव पर फिसल गया। यह 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

    इसके बाद डीएलएफ के शेयरों में रिकवरी का रूझान दिखा और अब तक यह करीब 25 फीसदी मजबूत हो चुका है। हालांकि अभी भी यह एक साल के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से 17 फीसदी डाउनसाइड है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मौजूदा भाव पर निवेश कर 22 फीसदी का मुनाफा कमा सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।