Gainers & losers: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 04 अक्टूबर को इन सेक्टर और शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

VIP Industries का शेयर करीब 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने अपने पोस्ट परचेज ई-कॉमर्स ऑपरेशंस स्ट्रीमलाइन करने के लिए यूनिकॉमर्स के साथ पार्टनरशिप की है। यह कोलैबोरेशन VIP इंडस्ट्रीज को एक सिंगल, इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके विभिन्न ऑनलाइन चैनल्स पर ऑर्डर्स को तेजी से प्रोसेस करने में मदद करेगा

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gainers & losers: बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा और सेंसेक्स,निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए।

Gainers & losers: बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा और सेंसेक्स,निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स फिसले है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। रियल्टी, FMCG,ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे। एनर्जी, फार्मा शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स 808.65 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 200.25 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 25,049.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 289 प्वाइंट गिरकर 51,556 पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Realty Stock | रियल्टी इंडेक्स आज सेक्टोरल इंडेक्स में टॉप लूजर इंडेक्स रहा। रियल्टी सेक्टर में आज  सबसे ज्यादा 1.72 फीसदी की गिरावट आई। रियल्टी शेयर में गोदरेज प्रॉपर्टी का शेयर 5,80 फीसदी, रेमंड 3.57 फीसदी, डीएलएफ 2.18 फीसदी और ऑबेरॉय रियल्टी करीब 1.80 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।


Bajaj Finance:आज इस स्टॉक में 2.86 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बतादें कि बजाज फाइनेंस के लोन बुक में 14% की बढ़ोतरी हुई है। Q2 अपडेट के मुताबिक कंपनी का AUM भी 29% बढ़ा है । वहीं डिपॉजिट में 21% की ग्रोथ रही है।

Angel One: एंजेल वन का शेयर आज 3.18 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। ब्रोकिंग फर्म के बिजनेस अपडेट में महीने-दर-महीने और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर एवरेज डेली ऑर्डर में गिरावट के बाद शेयर में दबाव देखने को मिला।

VIP Industries: आज यह शेयर करीब 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने अपने पोस्ट परचेज ई-कॉमर्स ऑपरेशंस स्ट्रीमलाइन करने के लिए यूनिकॉमर्स के साथ पार्टनरशिप की है। यह कोलैबोरेशन VIP इंडस्ट्रीज को एक सिंगल, इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके विभिन्न ऑनलाइन चैनल्स पर ऑर्डर्स को तेजी से प्रोसेस करने में मदद करेगा।

Bank of Baroda: पब्लिक सेक्टर का यह बैंक आज 2.10 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बैंक ने सितंबर तिमाही में 25.06 लाख करोड़ रुपये का ग्लोबल कारोबार दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 10.23% अधिक है। तिमाही के दौरान ग्लोबल जमाराशि सालाना आधार पर (YoY) 9.11% बढ़कर 13.63 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि एडवांसेज सालाना आधार पर 11.60% बढ़कर 11.43 लाख करोड़ रुपये हो गई।

Infosys: आज आईटी शेयरों में आई तेजी के बीच इंफोसिस का निफ्टी 50 इंडेक्स का टॉप गेनर रहा। आज शेयर 1.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

ONGC: आज यह स्टॉक निफ्टी50 का सबसे बड़ा गेनर रहा। दरअसल, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। जिसका फायदा आज इस स्टॉक को मिला है और शेयर आज 1.18 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

Asian Paints and other paint stocks: कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के कारण एशियन पेंट्स और अन्य पेंट शेयरों में आज गिरावट आई। आज एशियन पेंट्स का शेयर 2.40 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

Avenue Supermarts: डीमार्ट का शेयर आज 4.40 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज ने कहा दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन आय अनुमान से कमजोर है। ऑपरेशन मेट्रिक्स में सुधार लेकिन सुस्त दर से यह सुधार हो रहा है। ग्रोथ ट्रेंड ने हमे निगेटिव तौर पर सरप्राइज किया।मॉर्गन स्टैनली ने Avenue Supermart पर "Overweight" रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 5769 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।