Get App

आरबीआई की पॉलिसी के बाद रियल्टी शेयर फिसले, Oberoi Realty, अनंत राज पर ज्यादा दबाव

Oberoi Realty का शेयर दोपहर 1:40 बजे 2.04 फीसदी गिरकर 1,517 रुपये चल रहा था। Anant Raj का शेयर 1.06 फीसदी गिरकर 541 रुपये पर चल रहा था। लोढ़ा डेवलपर्स का शेयर 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,044 रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 2:04 PM
आरबीआई की पॉलिसी के बाद रियल्टी शेयर फिसले, Oberoi Realty, अनंत राज पर ज्यादा दबाव
RBI ने 6 फरवरी को रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया।

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के बाद रियल्टी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिखी। 6 फरवरी को केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। इससे निफ्टी रियल्टी इंडेक्स एक समय 1 फीसदी तक गिर गया था। बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई। दोपहर में 1:36 बजे यह 0.40 फीसदी नीचे था। सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) का शेयर 2 फीसदी तक गिर गया था।

Oberoi Realty सहित रियल्टी शेयरों पर दिखा दबाव

Oberoi Realty का शेयर दोपहर 1:40 बजे 2.04 फीसदी गिरकर 1,517 रुपये चल रहा था। Anant Raj का शेयर 1.06 फीसदी गिरकर 541 रुपये पर चल रहा था। लोढ़ा डेवलपर्स का शेयर 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,044 रुपये था। गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 0.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,682 रुपये पर चल रहा था।

RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें