RBI Policy: इन 6 शेयरों पर दांव लगाने से होगी दमदार कमाई, रेट स्थिर रहने से इन कंपनियों को फायदा

RBI ने FY26 की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 7.20 फीसदी से बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है। इनफ्लेशन के अनुमान को भी 2 फीसदी से बढ़ाकर 2.1 फीसदी कर दिया है। हालांकि, केंद्रीय बैंक का फोकस ओपन मार्केट ऑपरेशंस (OMO) के जरिए सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी बनाए रखने पर बना रहेगा

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
स्टॉक मार्केट्स में 6 फरवरी को गिरावट जारी रही।

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं करने का फैसला किया। इससे रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बना हुआ है। इकोनॉमिस्ट्स ने इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं होने का अनुमान पहले जताया था। केंद्रीय बैंक ने 2025 में रेपो रेट में 1.25 फीसदी कमी की थी।

RBI ने FY26 के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 7.20 फीसदी से बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है। इनफ्लेशन के अनुमान को भी 2 फीसदी से बढ़ाकर 2.1 फीसदी कर दिया है। हालांकि, केंद्रीय बैंक का फोकस ओपन मार्केट ऑपरेशंस (OMO) के जरिए सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी बनाए रखने पर बना रहेगा। इससे इंटरेस्ट रेट में पहले की गई कमी का पूरा फायदा कस्टमर्स को मिलेगा।

मनीकंट्रोल ने आरबीआई की पॉलिसी के बाद एक्सपर्ट्स की सलाह पर 6 रेट सेंसेटिव स्टॉक्स की पहचान की है, जिनमें आगे तेजी दिख सकती है।


राजेश भोसले, टेक्निकल एनालिस्ट-एंजल वन

Max Financial Services

बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद मैक्स फाइनेंशियल ने रिलेटिव स्ट्रेंथ दिखाया है। इस स्टॉक ने हायर-हाई-हायल-लो स्ट्रक्चर बनाए रखा है। इस स्टॉक की कीमत चैनल की लोअर बाउंड्री से चढ़ती दिख रही है, जो राइजिंग चैनल के फॉर्मेशन का संकेत है। यह स्टॉक चैनल के ऊपरी लेवल की तरफ बढ़ सकता है। यह उसके ऊपर भी जा सकता है। इस स्टॉक को 1,700-1,600 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसका प्राइस टारगेट 1,850 रुपये होगा। इसमें 1,600 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगाना होगा।

RBL Bank

इस स्टॉक में बीते एक साल में बड़ी तेजी दिखी है। जनवरी 2024 से यह 290 रुपये से गिरकर करीब 150 रुपये पर आ गया था। उसके बाद इसकी चाल बदल गई। यह 290 रुपये के ऊपर पहुंच गया। यूनियन बजट के बाद इस स्टॉक में फिर से तेजी दिखी है। इसमें इसके सभी बड़े मूविंग एवरेजेज के ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। इस स्टॉक को 304-300 की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसका टारगेट प्राइस 335 रुपये होगा। इसमें 290 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना होगा।

Tata Motors Passenger Vehicles

इस स्टॉक का प्रदर्शन कमजोर रहा है। कीमत अब लॉन्ग टर्म सपोर्ट जोन की तरफ बढ़ती दिख रही है। इसकी चाल बदलने के शुरुआती संकेत दिखे हैं। डेली चार्ट पर स्टॉक ने बुलिश गैप के साथ डबल बॉटम पैटर्न बनाया है। इसे ब्रेकअवे गैप माना जा सकता है। यह स्टॉक कई महीनों बाद पहली बार 89-डे EMA के ऊपर निकल गया है। इससे शॉर्ट टर्म में पॉजिटिव मोमेंटम को सपोर्ट मिल सकता है। इस स्टॉक को 374-370 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसका टारगेट प्राइस 410 रुपये होगा। इसमें 354 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

विदनयन सावंत, हेड रिसर्च-जीई कैपिटल

City Union Bank

इस स्टॉक में नवंबर 2025 में मल्टी-ईयर कंसॉलिडेशन फेज से एक ब्रेकआउट देखने को मिला है। यह अपने 5-मंथ मूविंग एवरेज से ऊपर चल रहा है। यह लॉन्ग टर्म रीजीम में पॉजिटिव शिफ्ट का संकेत है। वीकली स्केल पर यह हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। इससे इसके बुलिश ट्रेंड में होने की पुष्टि होती है। इस स्टॉक को 317 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 281 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

Bank of India

इस स्टॉक ने वीकली स्केल पर स्ट्रॉन्ग स्ट्रक्चरल सेटअप दिखाया है। अक्तूबर 2025 में लार्ज कप एंड हैंडल पैटर्न से ब्रेकआउट दिखा है। पोस्ट ब्रेकआउट के बाद स्टॉक ने पॉजिटिव रीजीम बनाए रखा है। यह अपने 12-वीक और 26-वीक EMAs के काफी ऊपर है। वॉल्यूम एक्टिविटी भी 20 वीक एवरेज से ऊपर पहुंच गया है, जो अच्छे पार्टिसिपेशन का संकेत है। इस स्टॉक को 180 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 156 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगाना होगा।

यह भी पढ़ें: LIC Share Price: Q3 रिजल्ट के बाद शेयर में जबरदस्त खरीद, कीमत 8% तक उछली

Can Fin Homes

2018 से मंथली स्केल पर इस स्टॉक में राइजिंग चैनल के अंदर ट्रेडिंग हो रही है। यह अपने 5-मंथ मूविंग एवरेज से काफी ऊपर है। इससे इसमें लॉन्ग टर्म स्ट्रेंथ का संकेत मिलता है। वीकली स्केल पर लगातार छह हफ्तों से यह सीमित दायरे में बना रहा है। हालांकि, फरवरी 2025 से यह हायर बॉटम बना रहा है। इस स्टॉक को 1,003 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 899 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।