LIC Share Price: Q3 रिजल्ट के बाद शेयर में जबरदस्त खरीद, कीमत 7% उछली

LIC Share Price: भारतीय जीवन बीमा निगम में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत तक कम करने के लिए प्रतिबद्ध है

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर 2025 तिमाही में LIC का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़ गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में 6 फरवरी को दिन में 8 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर कीमत 907.50 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 901.50 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद शेयर में खरीद बढ़ी है। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 17.4 प्रतिशत बढ़कर 12930.44 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 11008.65 करोड़ रुपये था। इस बीच नेट प्रीमियम इनकम भी एक साल पहले से 17.4 प्रतिशत बढ़कर 125988.15 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 107302.30 करोड़ रुपये थी।

कुल आय भी दिसंबर 2025 तिमाही में बढ़कर 2,33,984 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,01,994 करोड़ रुपये थी। LIC का नए कारोबार से प्रीमियम चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10,605 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,285 करोड़ रुपये था।

LIC का शेयर 3 साल में 50 प्रतिशत चढ़ा


LIC में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 5.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 3 साल में 50 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 980.05 रुपये और एडजस्टेड लो 715.35 रुपये है।

सरकार अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत तक करेगी कम

LIC के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर आर. दोरईस्वामी का कहना है कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक चरणबद्ध तरीके से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत तक कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिस्सेदारी कम करने का समय सरकार कई फैक्टर्स को ध्यान में रखकर तय करेगी। हिस्सेदारी की बिक्री OFS (Offer for Sale) या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए की जाएगी या नहीं, यह फैसला सरकार को लेना है।

सरकार को मई, 2027 तक अनिवार्य 10 प्रतिशत पब्लिक शेयरहोल्डिंग रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए LIC में और 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी होगी। LIC एक स्वतंत्र हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है, लेकिन वह इस प्रस्ताव पर अभी जल्दबाजी में नहीं है।

Talbros Automotive Share: कंपनी को मिला ₹1000 करोड़ का ऑर्डर, शेयर चढ़ा

ब्रोकरेज की रेटिंग और टारगेट

Citi ने LIC के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 1345 रुपये प्रति शेयर दिया है। ICICI Securities ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट बढ़ाकर 1230 रुपये कर दिया है। बर्नस्टीन ने 'मार्केट परफॉर्म' रेटिंग के साथ 940 रुपये का टारगेट सेट किया है। मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।