REC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51700, 51800 और 52000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51600, 51500 और 51400 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
REC पर NAV Investment के आशीष बहेती ने 540 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहार बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो एशियन पेंट्स, आरती इंडस्ट्रीज, अरबिंदो फार्मा, एस्ट्रल, अतुल लिमिटेड और यूपीएल के शेयर लाल निशान में दिखाई दिये। दूसरी तरफ ओरैकल फाइनेंशियल, एबीबी इंडिया, एमआरएफ के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में पावर ग्रिड, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, विप्रो, मारुति सुजुकी और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51700, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51600, 51500 और 51400 के स्तर पर नजर आये।


बाजार में रिकवरी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Divis Lab Future : बेचें - 5851 रुपये, टारगेट - 5800/5700 रुपये, स्टॉपलॉस - 6000 रुपये

Axis Bank Future : खरीदें - 1175 रुपये, टारगेट - 1200/1250 रुपये, स्टॉपलॉस - 1160 रुपये

United Spirits Future : खरीदें - 1485 रुपये, टारगेट - 1510/1540 रुपये, स्टॉपलॉस - 1450 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः REC

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने REC पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि REC की नवंबर की एक्सपायरी वाली 540 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 13 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 18/22 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।