Get App

Stocks To Buy: इस टेक्नोलॉजी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का शेयर लगा सकता है 190% की छलांग, मोतीलाल ओसवाल ने बताई बड़ी वजह

Stocks To Buy: मोतीलाल ओसवाल ने 'बुल केस' यानी तेज वाली स्थिति में स्टॉक के लिए 1,050 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। इस टारगेट प्राइस का मतलब यह है कि शेयर में पिछले बंद भाव से 190 प्रतिशत की तेज़ी आ सकती है

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 12:38 PM
Stocks To Buy: इस टेक्नोलॉजी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का शेयर लगा सकता है 190% की छलांग, मोतीलाल ओसवाल ने बताई बड़ी वजह
मोतीलाल ओसवाल ने 'बुल केस' यानी तेज वाली स्थिति में स्टॉक के लिए 1,050 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है।

Redington Share Price: टेक्नोलॉजी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रेडिंगटन लिमिटेड (Redington) के शेयर में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए ₹500 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से 36 फीसदी तेजी दिखाता है। वहीं ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि स्टॉक अपने बुल केस सिनेरियो यानी सबसे बेहतर तेजी की स्थिति में 190 फीसदी की तेजी आ सकती है

मोतीलाल ओसवाल ने बताया कि रेडिंगटन एक पारंपरिक हार्डवेयर रीसेलर से बदलकर मोबिलिटी, कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर, क्लाउड और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस प्रदाता बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि OEM के साथ इसके मजबूत संबंध और व्यापक भौगोलिक उपस्थिति इसे बढ़ती टेक्नोलॉजी खर्च और एंटरप्राइज डिजिटलीकरण का फायदा उठाने की स्थिति में लाती है।

मोतीलाल ओसवाल ने क्या दिया तर्क

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, रेडिंगटन का व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, साझेदारों का बड़ा इकोसिस्टम, OEM के साथ लंबे समय से चले आ रहे संबंध और इन्वेंट्री तथा रिसीवेबल जोखिमों को प्रबंधित करने की क्षमता ये कुछ ऐसे प्रमुख कारक हैं जो कंपनी को competitive advantage प्रदान करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें