Redtape के प्रमोटर्स ने दी सफाई, फिर भी 7% टूटे शेयर! आखिर क्या है असली वजह?

Redtape shares: रेडटेप लिमिटेड के शेयरों में बुधवार 14 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 120 रुपये के स्तर पर आ गए। हालांकि इससे पहले मंगलवार 13 जनवरी को कंपनी के शेयरों में करीब 12% की तेजी आई थी

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 10:56 AM
Story continues below Advertisement
Redtape shares: पिछले 5 दिनों में से 4 दिन यह शेयर लाल निशान में रहा है

Redtape shares: रेडटेप लिमिटेड के शेयरों में बुधवार 14 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 120 रुपये के स्तर पर आ गए। हालांकि इससे पहले मंगलवार 13 जनवरी को कंपनी के शेयरों में करीब 12% की तेजी आई थी। इसकी वजह न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट थी, जिसमें कहा गया था कि रेडटेप के फाउंडर मिर्जा परिवार कंपनी में अपनी बहुमत हिस्सेदारी या संभवतः पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के लिए प्राइवेट इक्विटी दिग्गज ब्लैकस्टोन (Blackstone) और केकेआर (KKR) की ओर से रुचि दिखाई गई है। इस संभावित सौदे की कुल वैल्यू करीब 51.0 करोड़ डॉलर बताई गई थी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि रेडटेप की प्रमोटर मिर्जा फैमिली ने अपनी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया के लिए अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young) को एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर नियुक्त किया है। बता दें कि रेडटेप, जूता बनाने वाली कंपनी मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड से अलग होकर बनी कंपनी है।


हालांकि, इन खबरों पर प्रमोटर्स ने सफाई दी है। कंपनी की ओर से कहा गया कि फिलहाल ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं हुआ है, जिसकी जानकारी सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के नियमों के तहत सार्वजनिक करना जरूरी हो। इसके साथ ही प्रमोटर्स ने यह भी जोड़ा कि कंपनी और उसके प्रमोटर समय-समय पर कारोबार के विस्तार, ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन के लिए रणनीतिक अवसरों पर विचार करते रहते हैं।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो सितंबर तिमाही के अंत तक रेडटेप में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.8% थी। दिसंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

बता दें कि रेडटेप के शेयरों ने नए साल की शुरुआत कमजोर नोट पर की थी। इससे पहले 2025 में कंपनी के शेयरों में करीब 44% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- Hindustan Zinc Shares: चांदी में तूफानी तेजी से हिंदुस्तान जिंक के शेयर 3% उछले, सिल्वर ETFs ने भी बनाया रिकॉर्ड

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।