FedEx के शेयरों में पिछले 35 सालों की सबसे बड़ी गिरावट, सुस्ती की आशंका से टूटे लॉजिस्टिक स्टॉक्स

लॉजिस्टिक सेक्टर की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेडएक्स (FedEx) के शेयरों में शुक्रवार प्री-मार्केट कारोबार में भारी गिरावट देखी गई

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 5:28 PM
निया भर में लॉजिस्टिक शेयरों ( Logistics Stocks) में गिरावट देखी जा रही है

लॉजिस्टिक सेक्टर की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेडएक्स (FedEx) के शेयरों में शुक्रवार प्री-मार्केट कारोबार में भारी गिरावट देखी गई। FedEx ने हाल ही में अपने अनुमानों को कम किया है, जिसे कंज्यूमर डिमांड के कमजोर होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है और इसके चलते दुनिया भर में लॉजिस्टिक सेक्टर के शेयरों ( Logistics Stocks) में गिरावट देखी जा रही है।

FedEx ने ग्लोबल लेवल पर हांगकांग की कैथे पैसेफिक एयरवेज (Cathay Pacific Airways) और फ्रांस की ट्रांसपोर्टर CMA CGM जैसी अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों से सहमति जताते हुए संकेत दिया है कीमतों में बढ़ोतरी ग्राहकों को खरीदारी करने से रोक रही है और वह त्योहारी सीजन से पहले गैस और फूड जैसी मूलभूत चीजों पर पैसे खर्च करने के लिए बचत कर रहे हैं।

फेडएक्स को ग्लोबल इकोनॉमी और लॉजिस्टिक सेक्टर के ग्रोथ को लेकर संकेत देने वाली कंपनी के तौर पर देखा जाता है। कंपनी ने तीन पहले जारी अपने अनुमानों को वापस ले लिया है, जिसके बाद शुक्रवार को प्री-मार्केट कारोबार में उसके शेयर 19 फीसदी लुढ़कर 165.67 डॉलर के भाव पर आ गए।


यह भी पढ़ें- NSE फोन टैपिंग केस में हुई थी इनसाइडर ट्रेडिंग, ED जल्द SEBI को देगी रिपोर्ट, किन अधिकारियों पर उठे सवाल?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेडएक्स के शेयरों में पिछले 35 सालों में यह एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले साल 1987 में अमेरिकी शेयर बाजारों में आई एक भारी गिरावट के दिन इसके शेयर 16.4 फीसदी गिरे थे। अमेरिका में 1987 की इस घटना को ब्लैक मंडे के नाम से जाना जाता है।

फेडएक्स की प्रतिद्वंदी कंपनियों की बात करें तो, यूनाइटेड पार्सल सर्विस के शेयर शुक्रवार को प्री-मार्केट कारोबार में 6.8 फीसदी टूट गए, XPO लॉजिस्टिक में करीब 11.2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज Amazon के शेयर 2.8 गिरकर कारोबार कर रहे थे।

ग्लोबल लेवर पर भी लॉजिस्टिक शेयरों में गिरावट का यही सिलसिला देखने को मिला। जर्मनी की डॉएचे पोस्ट के शेयर 6.3 फीसदी टूटे हैं। वहीं लंदन की रॉयल मेल के शेयरों में 11.5 फीसदी की गिरावट आई, जबकि डेनमार्क की DSV के शेयर 5.7 फीसदी लुढ़क गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।