Get App

Stock in Focus: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को मिला ₹1237 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिसंबर में ₹1,237 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। मजबूत ऑर्डर बुक के बावजूद शेयर दबाव में है। तिमाही नतीजे कमजोर रहे हैं। निवेशकों की नजर स्टॉक पर बनी रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 6:55 PM
Stock in Focus: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को मिला ₹1237 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
NCC Ltd. का शेयर बुधवार, 31 दिसंबर को NSE पर 3.47 प्रतिशत की गिरावट ₹160.38 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC Ltd. ने बुधवार, 31 दिसंबर को बताया कि उसे इस महीने चार नए ऑर्डर मिले हैं। इन सभी ऑर्डर्स की कुल वैल्यू ₹1,237.24 करोड़ है। यह आंकड़ा GST को छोड़कर है।

रेगुलेटरी एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बिल्डिंग्स सेगमेंट से ₹704.67 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट से ₹532.57 करोड़ का योगदान रहा है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ये सभी ऑर्डर बिजनेस के सामान्य कामकाज के दौरान मिले हैं और इनमें कोई भी इंटरनल कॉन्ट्रैक्ट शामिल नहीं है।

नवंबर में 2,000 करोड़ का ऑर्डर

NCC Ltd. को नवंबर एक बड़ा प्रोजेक्ट भी मिला था। कंपनी को ₹2,062.71 करोड़ के ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें