Get App

Rekha Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो का दमदार बैंकिंग स्टॉक, फटाफट बनाया करोड़पति, अभी और उड़ने को रेडी

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Multibagger Stocks: रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर आम निवेशकों की निगाहें रहती हैं कि उन्होंने क्या खरीदा और क्या बेचा। उनके पोर्टफोलियो में एक बैंकिंग शेयर ऐसा है जिसने लॉन्ग टर्म में निवेशकों के एक लाख रुपये को एक करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया। अभी इसमें और तेजी की गुंजाइश है। आपके पास है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 11:03 PM
Rekha Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो का दमदार बैंकिंग स्टॉक, फटाफट बनाया करोड़पति, अभी और उड़ने को रेडी
Federal Bank के शेयर 23 फरवरी 2001 को महज 1.48 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 178.50 रुपये पर है यानी कि 24 साल में इसने निवेशकों की पूंजी 11960 फीसदी बढ़ाई है और एक लाख रुपये का निवेश एक करोड़ रुपये का हो गया।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Multibagger Stocks: रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल फेडरल बैंक के शेयर इस साल 10 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान के दिए टारगेट के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के सुनहरे मौके के रूप में देखना चाहिए क्योंकि मौजूदा लेवल से यह 23 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ सकता है। मंगलवार 25 फरवरी को बीएसई पर यह 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 178.50 रुपये (Federal Bank Share Price) पर बंद हुआ था। वहीं लॉन्ग टर्म में बात करें तो 24 साल में इसने 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये की पूंजी बना दिया जबकि पिछले साल 9 महीने में ही 55 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया था।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio के शेयर ने बनाया करोड़पति

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में फेडरल बैंक के 3,45,30,060 शेयर हैं जो बैंक की 1.42 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस बैंक के शेयर रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े हैं। फेडरल बैंक के शेयर 23 फरवरी 2001 को महज 1.48 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 178.50 रुपये पर है यानी कि 24 साल में इसने निवेशकों की पूंजी 11960 फीसदी बढ़ाई है और एक लाख रुपये का निवेश एक करोड़ रुपये का हो गया। अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 14 मार्च 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 139.80 रुपये पर था। इसके बाद खरीदारी का रुझान बढ़ा और 9 महीने में यह 55 फीसदी से अधिक उछलकर 5 दिसंबर 2024 को 216.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मार्केट के कमजोर सेंटिमेंट और मुनाफावसूली के चलते भाव में सुस्ती आई जिसके चलते शेयर इस हाई लेवल से फिलहाल 17 फीसदी से अधिक नीचे आ गए।

Federal Bank में अब आगे क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें