Rekha Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव, एक शेयर ने तो 11 महीने में ही 4 गुना बढ़ाया है पैसा

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने दिसंबर तिमाही के पोर्टफोलियो में काफी बदलाव हुआ। उनके पोर्टफोलियो में शामिल दो स्टॉक्स का वजन एक-एक फीसदी चेंज हुआ। इसमें से एक शेयर ने तो 11 महीने में ही निवेशकों के पैसों को चार गुना से अधिक बढ़ा दिया है। इसके अलावा एक स्टॉक के वजन में हल्का बदलाव हुआ है

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
Rekha Jhunjhunwala ने दिसंबर तिमाही में DB Realty और Nazara Tech में तगड़ी खरीद-बिक्री की है और Federal Bank का वजन थोड़ा हल्का किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने दिसंबर तिमाही में एक स्टॉक में तगड़ी खरीदारी की है तो एक स्टॉक्स में तगड़ी बिकवाली की है। यह खरीदारी-बिकवाली इतनी है कि उनकी होल्डिंग में 1-1 फीसदी का बदलाव हुआ है। इसमें से एक शेयर है डीबी रियल्टी (DB Realty) जिसमें एक फीसदी हिस्सेदारी बढ़ी है तो दूसरा शेयर है नजारा टेक (Nazara Tech) का जिसमें हिस्सेदारी 1 फीसदी घटी है। इसके अलावा एक और स्टॉक है फेडरल बैंक (Federal Bank) का जिसमें रेखा की हिस्सेदारी 0.1 फीसदी कम हुई है।

    रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो पर निवेशकों की निगाहें लगी रहती हैं कि उन्होंने किन शेयरों की खरीदारी की तो किन शेयरों की बिकवाली। अब कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न का खुलासा हो रहा है तो पता चल रहा है कि एक फीसदी से अधिक हिस्सेदारी वाले किन निवेशकों ने शेयर घटाए-बढ़ाए हैं।

    Yes Bank में 16% का उछाल, चुनावी साल में नतीजे से पहले ऐसा रहा है रुझान, चार्ट पर ये है स्थिति


    DB Realty के खरीदे इतने शेयर

    डीबी रियल्टी में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर एक फीसदी बढ़कर 3 फीसदी पर पहुंच गई। अब उनकी हिस्सेदारी करीब 374.1 करोड़ रुपये की है। शेयरों की बात करें तो BSE पर यह 249.65 रुपये पर है। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 27 फरवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 55.05 रुपये पर था। इसके बाद 11 महीने में यह 369 फीसदी उछलकर 20 जनवरी 2024 को यह करीब 13 साल के हाई 258.15 रुपये पर पहुंच गया।

    दो दिन में 9% टूटकर संभला IDFC First Bank, अब आगे क्या है रुझान

    Nazara Tech और Federal Bank में घटाई हिस्सेदारी

    गेमिंग कंपनी नजारा टेक में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी अब 9 फीसदी है जिसकी वैल्यू करीब 600 करोड़ रुपये है। इसके शेयर अभी 910.10 रुपये पर हैं। शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 20 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर पर 481.95 रुपये पर था। इसके बाद 10 महीने में ही यह 105 फीसदी उछलकर यह 15 जनवरी 2024 को करीब दो साल के हाई 989.55 रुपये पर पहुंच गया।

    PNB Share Price: Q3 में तीन गुना बढ़ा मुनाफा, रेड से ग्रीन जोन में आए शेयर

    दिसंबर 2023 तिमाही में एक और स्टॉक्स का वजन रेखा झुनझुनवाला ने हल्का किया। फेडरल बैंक में रेखा की हिस्सेदारी सितंबर 2023 तिमाही में 2.1 फीसदी थी जो दिसंबर तिमाही में घटकर 2 फीसदी रह गई। बैंक में रेखा की हिस्सेदारी करीब 683.7 करोड़ रुपये की है। शेयरों की बात करें तो फिलहाल यह 141.80 रुपये पर है। शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 26 जून 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 120.90 रुपये पर था। इसके बाद 6 महीने में यह करीब 32 फीसदी उछलकर 20 दिसंबर 2023 को 159.25 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।