Geojit Financial Shares: राइट इश्यू ने 4% से अधिक बढ़ाई चमक, फिर मुनाफावसूली के दबाव में शेयर धड़ाम

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनुझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर राइट्स इश्यू पर खुलासे के चलते करीब 5 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। हालांकि फिर मुनाफावसूली के दबाव में इंट्रा-डे हाई से यह 13 फीसदी से अधिक टूट गया। चेक करें राइट्स इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 3:56 PM
Geojit Financial के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 22 सितंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 50.16 रुपये पर था। इस लेवल से एक साल में यह करीब 253 फीसदी उछलकर आज 17 सितंबर 2024 को 177.00 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: राइट्स इश्यू के चलते जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर शुरुआती कारोबार में आज करीब 5 फीसदी उछल गए। हालांकि इस तेजी का निवेशकों ने फायदा उठाते हुए मुनाफावसूली की तो शेयर इंट्रा-डे हाई से करीब 14 फीसदी टूट गए। आज BSE पर यह 8.09 फीसदी की गिरावट के साथ 155.55 रुपये के भाव (Geojit Financial Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.58 फीसदी उछलकर 177 रुपये के भाव पर पहुंच गया था जो इसका रिकॉर्ड हाई है। हालांकि इस लेवल से 13.92 फीसदी टूटकर 152.35 रुपये के भाव तक आ गया था। यह स्टॉक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी है। जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक रेखा के पास इसके 1.72 करोड़ शेयर हैं जो कंपनी की 7.2 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

Geojit Financial के Rights Issue की डिटेल्स

जियोजीत फाइनेंशियल राइट्स इश्यू लाने वाली है। इसे लेकर राइट्स इश्यू के कमेटी की 19 सितंबर को बैठक होनी है। इस बैठक में कमेटी इश्यू प्राइस, राइट्स एनटाइटलमेंट रेश्यो समेत अहम चीजों पर फैसला लेगी। इससे पहले कंपनी के बोर्ड ने 13 जुलाई को ही राइट्स इश्यू के जरिए शेयर जारी करने की मंजूरी दी थी। यह इश्यू 200 करोड़ रुपये तक हो सकता है।


कैसी है कारोबारी सेहत?

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ब्रोकिंग कारोबार में है। चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 107 फीसदी उछलकर 45.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 56 फीसदी उछलकर 181.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) उछलकर 1.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इसके 14.1 लाख क्लाइंट्स हैं। अब शेयरों की बात करें इसके शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 22 सितंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 50.16 रुपये पर था। इस लेवल से एक साल में यह करीब 253 फीसदी उछलकर आज 17 सितंबर 2024 को 177.00 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है।

किस भाव तक जाएगा Bajaj Housing Finance? लगातार दूसरे दिन शेयर अपर सर्किट पर, अब निवेश के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

SpiceJet Shares: QIP के जरिए ₹3000 करोड़ जुटाएगी स्पाइसजेट. इतने भारी डिस्काउंट पर जारी होंगे शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।