Rekha Jhunjhunwala के निवेश वाले इस शेयर की 34.5% बढ़ सकती है कीमत, ICICI सिक्योरिटीज ने दी 'BUY' की सलाह

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज की मानें तो, स्टार हेल्थ एंड एलायड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 34.5% की तेजी आ सकती है, दिवगंत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला की इस कंपनी में करीब 17.5% हिस्सेदारी है

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 8:13 PM
Story continues below Advertisement
दिवगंत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास Star Health की करीब 17.5% हिस्सेदारी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Rekha Jhunjhunwala Portfolio: दिवगंत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाले स्टार हेल्थ एंड एलायड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 34.5% की तेजी आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है। ब्रोकरेज ने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट में कंपनी ने मजबूत कारोबारी क्षमताएं विकसित है, जिसका इसे आने वाले दिनों में फायदा मिलेगा। साथ ही यह अपने एजेंटों की संख्या भी बढ़ा रही है, जो इसे अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले बढ़त की स्थिति में डालता है।

    ICICI सिक्योरिटीज ने 6 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में Star Health and Allied Insurance Company के स्टॉक को "BUY (खरीदें)" की रेटिंग दी और इसके लिए 805 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह कंपनी के मौजूदा बाजार भाव से करीब 34.5% अधिक है।

    ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस में सफलता के लिए क्लेम मैनेजमेंट, एजेंसी चैनलों से जुड़ाव और हॉस्पिटल नेटवर्क जैसी चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। यह हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस में नई कंपनी के एंट्री को थोड़ा मुश्किल बना देता है। हालांकि Star Health ने इन चीजों पर अच्छी कारोबारी क्षमताएं विकसित कर ली है।"


    यह भी पढ़ें- IDFC First Bank ने 6 महीने में दोगुने से अधिक बढ़ाया निवेश, अभी और कमाने का है मौका, चेक करें टारगेट प्राइस

    स्टार हेल्थ इन 7 रणनीति के साथ बढ़ रही आगे

    ICICI सिक्योरिटीज ने कहा, "Star Health की मुख्य रणनीति में 1- ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ बढ़ाना, 2- वैकल्पिक डिस्ट्रीब्यूशन चैनल का इस्तेमाल बढ़ाना, 3- क्लेम मैनेजमेंट को अधिक मजबूत और दक्ष बनाना, 4- एजेंसी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करना, 5- इनोवेटिव और कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट ऑफर करना, 6- मार्केट में कंपनी की मजबूत उपस्थित का लाभ उठाना और 7- बड़े स्तर के टेक्नेलॉजी बदलावों के जरिए लागत कटौती पर जोर देना आदि शामिल है। इन वजहों से हम स्टॉक को लेकर पॉजिटिव हैं।"

    इस साल 23.25% गिरे शेयर

    इस बीच Star Health के शेयर बुधवार 7 दिसंबर को एनएसई पर 1.52% गिरकर 598.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 14.46% की गिरावट आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसकी कीमत करीब 23.25 फीसदी गिरी है।

    Rekha Jhunjhunwala के पास 17.42% हिस्सेदारी

    बता दें स्टार हेल्थ, देश की सबसे बड़ी प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है। दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला इसके प्रमोटरों में शामिल थे। सितंबर तिमाही के अंत तक रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी की करीब 17.42 फीसदी हिस्सेदारी थी।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।