Get App

सौरभ मुखर्जी के बाहर निकलने के बाद और बढ़ीं रिलैक्सो फुटवेयर्स की मुश्किलें, शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर

Relaxo share price: अक्टूबर- दिसंबर 2022 की अवधि में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और 30 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में कंपनी की नेट प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 9.4 फीसदी से गिरकर 4.4 फीसदी पर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 6:04 PM
सौरभ मुखर्जी के बाहर निकलने के बाद और बढ़ीं रिलैक्सो फुटवेयर्स की मुश्किलें, शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर
पिछले 6 महीनों में शेयर 22 फीसदी टूटा है। जबकि 1 साल में ये शेयर 40 फीसदी टूटा है

रिलैक्सो फुटवेयर्स (Relaxo Footwear) इस समय कई निगेटिव वजहों से खबरों में है। कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और बढ़ता कॉम्पिटीशन कंपनी के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इसके कंपनी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने के मिली है। कंपनी की खराब होती हालत के बीच स्टार फंड मैनेजर सौरभ मुखर्जी ने हाल ही में इस फुटवेयर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। अक्टूबर- दिसंबर 2022 की अवधि कंपनी के लिए अच्छी नहीं रही है। इस अवधि में कंपनी की कामकाजी आय सालाना आधार पर 8 फीसदी की गिरावट के साथ 681 करोड़ रुपए पर रही है। मॉस सेगमेंट के फुटवेयर की मांग में गिरावट के चलते कंपनी के मुनाफे पर दबाव देखने को मिला है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी पर रहा दबाव

अक्टूबर- दिसंबर 2022 की अवधि में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और 30 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में कंपनी की नेट प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 9.4 फीसदी से गिरकर 4.4 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें