Reliance Industries Market Cap: 13 फरवरी को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये के मार्क को हिट कर गया। इसके साथ ही कंपनी इस दायरे को पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई। RIL के शेयर में साल 2024 में अब तक 12 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। 13 फरवरी को शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 2910.40 रुपये पर खुला। कुछ ही देर के अंदर यह पिछले बंद भाव से करीब 2 प्रतिशत तक उछला और 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 2957.80 रुपये को छू गया। इसके साथ ही RIL का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया।
