Reliance Share Price: प्रमोटर ने ₹57 करोड़ के शेयर खरीदे, एक महीने में 14% चढ़ा स्टॉक

Reliance Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमोटर ग्रुप ने कंपनी के 4.26 लाख शेयर खरीदने पर ₹57.15 करोड़ खर्च किए हैं। इस खरीदारी के बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़ गई है। दूसरी ओर, शेयर एक महीने में 14 प्रतिशत चढ़ चुका है। JPMorgan ने भी ₹1,675 का टारगेट दिया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 9:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने 19 नवंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी।

Reliance Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में प्रमोटर ग्रुप का भरोसा बढ़ता दिख रहा है। प्रमोटर ग्रुप की दो कंपनियों ने ओपन मार्केट से करीब 4.26 लाख शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों की कुल कीमत ₹57.15 करोड़ है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने यह खरीदारी 16 नवंबर को की।

प्रमोटर ग्रुप ने खरीदे 4.26 लाख शेयर

रिलायंस सर्विसेज एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (RSHL) ने 2.15 लाख शेयर खरीदे। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (RIIHL) ने 2,11,590 शेयर अपने नाम किए।


RSHL ने इस खरीदारी पर ₹28.81 करोड़ खर्च किए। जबकि RIIHL ने ₹28.34 करोड़ के शेयर खरीदे। इस सौदे के बाद RSHL के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 34.37 करोड़ शेयर हो गए हैं। वहीं, RIIHL की हिस्सेदारी बढ़कर 48.19 करोड़ शेयर हो गई है।

सितंबर तिमाही के अंत में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के पास कंपनी की कुल 50.44% हिस्सेदारी थी। इनके पास कुल 6,71,54,96,096 शेयर थे।

एक महीने में 14% चढ़ा शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में पिछले एक महीने में करीब 14% की तेजी आई है। हालांकि, अभी भी यह अपने 52 हफ्ते के हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। 5 जनवरी 2026 को शेयर ने ₹1,611.20 का स्तर छुआ था। शुक्रवार को यह ₹1,375.10 पर बंद हुआ।

रिलायंस ने दर्ज किया रिकॉर्ड मुनाफा

प्रमोटर कंपनियों की खरीदारी ऐसे समय हुई है, जब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.8% बढ़कर रिकॉर्ड ₹29,550 करोड़ हो गया। वहीं, रेवेन्यू 27.8% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

कंपनी का EBITDA भी 23.9% बढ़कर ₹62,409 करोड़ रहा। इस प्रदर्शन में ऑयल-टू-केमिकल्स कारोबार की रिकॉर्ड कमाई और डिजिटल सर्विसेज की ग्रोथ का अहम योगदान रहा।

JPMorgan ने दिया ₹1,675 का टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने 19 नवंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹1,675 का टारगेट दिया है। यह बुधवार के बंद भाव ₹1,363 से करीब 23% की संभावित तेजी दिखाता है।

शेयर को कवर करने वाले सभी 33 एनालिस्ट ने Buy रेटिंग दी है। यानी ब्रोकरेज के बीच कंपनी के शेयर को लेकर फिलहाल सकारात्मक रुख बना हुआ है।

Jefferies Buy Ratings: इन 5 शेयरों में 63% तक तेजी की गुंजाइश, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।