रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 19 जुलाई को होने वाली है। इस मीटिंग में FY25 की जून तिमाही के नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। एनर्जी से लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार करने वाली इस कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी के शेयरों में आज 16 जुलाई को 1.34 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 3151.05 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 21.31 लाख करोड़ रुपये है।
