Get App

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर, एनर्जी स्टोरेज कंपनी Ambri में करेगी 5 करोड़ डॉलर का निवेश

RNSEL अमेरिका स्थित एनर्जी स्टोरेज कंपनी Ambri में 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2021 पर 6:11 PM
रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर, एनर्जी स्टोरेज कंपनी Ambri में करेगी 5 करोड़ डॉलर का निवेश

Reliance New Energy Solar (RNSEL) अमेरिका स्थित एनर्जी स्टोरेज कंपनी  Ambri में 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर (Reliance New Energy Solar),पॉल्सन एंड कंपनी (Paulson & Co) और माइक्रोसॉफ्ट के बिलगेट्स जैसे निवेशक Ambri में कुल 14.4 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance industries)की एक यूनिट RNSEL ने कहा है कि वहा Ambri में 4.23 करोड़ शेयर खरीदेगी। Ambri की तरफ से आए एक बयान में कहा है कि इन निवेशों  से कंपनी को अपने लॉन्ग ड्यूरेशन एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को ग्लोबल लेवल पर विकसित और कमर्शियलाइज करने में सहायता मिलेगी। RNSEL कंपनी में 4.23 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के लिए 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

RNSEL ने अपने एक बयान में कहा है कि वह Ambri के साथ भारत में एक बड़ी बैटरी बनाने वाली इकाई लगाने के लिए बातचीत के दौर में हैं।

बता दें कि 44वीं एजीएम में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने 24 जून 2021 को इस बात का एलान किया था कि कंपनी अपने  environment-friendly initiatives के तहत 4 गीगा फैक्ट्रर लगाएगी।

उन्होंने बताया था कि 2021 में कंपनी की NEW ENERGY BIZ लॉन्च करने की योजना है जिसमें RIL की लीडरशिप होगी। इसी योजना के  तहत Dhirubhai Ambani Green Energy GigaComplex की स्थापना की जाएगी। Green Energy GigaComplex में 4 फैक्ट्ररी लगाई जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें