RELIANCE RETAIL Q3 Result: मुनाफा 31.9% बढ़कर हुआ 3,165 करोड़, आय बढ़कर हुई 83,063 करोड़ रुपये

RIL Retail Q3 Result: RELIANCE RETAIL ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (Q3FY24) के लिए आज 19 जनवरी 2024 को वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। सालाना आधार पर रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 83,040 करोड़ रुपये हो गई। जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 77,163 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Jan 19, 2024 पर 7:36 PM
RELIANCE RETAIL के मुनाफे में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कंपनी का मुनाफा 31.9% बढ़कर 3,165 करोड़ रुपये हो गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RIL Retail Q3 Result: तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का बिजनेस करने वाली रिलायंस रिटेल (RELIANCE RETAIL) ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही यानी कि Q3FY24 के लिए अपने नतीजे आज 19 जनवरी 2024 को जारी कर दिये हैं। कंपनी की आय, EBITDA और मुनाफा तीनों में बढ़त देखने को मिली। रिलायंस रिटेल की दिसंबर में समाप्त तिमाही में आय बढ़कर 83,063 करोड़ रुपये रही। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 31.9% प्रतिशत बढ़ा। कंपनी को तीसरी तिमाही 3,165 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ।

    सालाना आधार पर रिलायंस रिटेल का मुनाफा 31.9% बढ़कर 3,165 करोड़ रुपये हो गया। जबकि कंपनी की आय भी सालाना आधार पर 22.8% बढ़कर 83,063 करोड़ रुपये हो गई।

    आय 77,163 करोड़ से बढ़कर 83,063 करोड़ रुपये


    रिलायंस रिटेल की आय में इजाफा देखने को मिला है। तिमाही आधार पर रिलायंस रिटेल की आय तीसरी तिमाही में बढ़कर 83,063 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 77,163 करोड़ रुपये रही थी।

    EBITDA में दिखा उछाल

    कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में बढ़ गया। वित्त वर्ष 23-24 की तीसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA सालाना आधार पर  31.1% बढ़कर 6,258 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस रिटेल की EBITDA मार्जिन भी बढ़ गई। कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 0.50% बढ़कर 8.4% रही।

    Reliance Q3 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 11% बढ़कर ₹19,641 करोड़ रहा, रेवेन्यू ₹2.28 लाख करोड़ पर पहुंचा

    मुकेश अंबानी ने कहा- रिटेल सेगमेंट में रही शानदार ग्रोथ

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (RIL CHAIRMAN, MUKESH AMBANI) ने इस अवसर पर कहा कि कंपनी के रिटेल सेगमेंट का कारोबार करने वाली रिलायंस रिटेल कंपनी के कारोबार में भी शानदार ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी के रिटेल सेगमेंट में डिजिटल, फिजिकल फुटफॉल में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

    कंपनी ने कहा कि कैंपा (Campa ) और इंडिपेंडेंस (ndependence) को तिमाही के दौरान ट्रेड चैनल्स और उपभोक्ताओं से अच्छा सपोर्ट मिला। फैशन और लाइफस्टाइल कारोबार में त्योहारी सीजन के कारण अधिक संख्या में ग्राहक आये हैं। इसमें सालाना आधार पर 28% की ग्रोथ दर्ज की गई है।

    कंपनी ने खोले 252 नए स्टोर्स

    कंपनी ने 252 नए स्टोर खोलकर अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार किया है। जिससे Q3 FY24 के अंत तक 7.29 करोड़ वर्ग फुट के कुल क्षेत्रफल के साथ स्टोर्स की कुल संख्या 18,774 स्टोर हो गई। कंपनी ने अपने नतीजों में बताया कि तिमाही के दौरान रिलायंस रिटेल के सभी फॉर्मेट में 28.2 करोड़ फुटफॉल देखने को मिला। इसमें सालाना आधार पर 40.3% की वृद्धि नजर आई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।