Reliance Retail Q3 results: दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 8% बढ़कर 97,605 करोड़ रुपये रहा

इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में Reliance Retail Ventures का टैक्स बाद प्रॉफिट 2.7 फीसदी बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,458 करोड़ रुपये था। FY26 की दिसंबर तिमाही में EBITDA 6,915 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 9:16 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 431 नए स्टोर ओपन किए। इससे कंपनी के स्टोर की कुल संख्या 19,979 पहुंच गई।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स का रेवेन्यू इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 8 फीसदी बढ़कर 97,605 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 90,333 करोड़ रुपये था। इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का टैक्स बाद प्रॉफिट 2.7 फीसदी बढ़कर 3,551 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,458 करोड़ रुपये था।

दिसंबर तिमाही में EBITDA 6,915 करोड़ रुपये

FY26 की दिसंबर तिमाही में Reliance Retail Ventures का EBITDA 6,915 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम अंबानी ने कहा, "रिलयांस रिटेल का तिमाही प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। कंपनी ने करोड़ों ग्राहकों की शॉपिंग से जुड़ी जरूरतें पूरी की हैं। ट्रेंड को प्राथमिकता देने और बाधारहित ओमिनी-चैनल एक्सपीरियंस की बदौलत हम ग्राहकों को लगातार सेवाएं दे रहे हैं।"


कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 431 नए स्टोर खोले

कंपनी ने कहा कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसमें फेस्टिव डिमांड और सीजन एसॉर्टमेंट एग्जिक्यूशन का हाथ है। हालांकि, इस बार कुछ फेस्टिव डिमांड दूसरी तिमाही में आने से तीसरी तिमाही के प्रदर्शन पर थोड़ा असर पड़ा। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 431 नए स्टोर ओपन किए। इससे कंपनी के स्टोर की कुल संख्या 19,979 पहुंच गई। कंपनी का रजिस्टर्ड कस्टमर्स बेस बढ़कर 37.8 करोड़ हो गया। यह एक साल पहले की दिसंबर तिमाही में 33.8 करोड़ था।

ग्रॉसरी बिजनेस को फेस्टिव डिमांड का सपोर्ट मिला

कंपनी के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में कंपनी के ग्रॉसरी बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। कंपनी रिलयांस फ्रेश, स्मार्ट बाजार, फ्रेश सिग्नेचर, 7-एलेवन और जियोमार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए ग्रॉसरी बिजनेस ऑपरेट करती है। कंपनी ने कहा कि फेस्टिव डिमांड से भी ग्रॉसरी बिजनेस को सपोर्ट मिला।

जियोमार्ट ने 59 लाख नए कस्टमर्स बनाए

जियोमार्ट के अपने 30-मिनट हायपर-लोक डिलीवरी सर्विस के लिए एवरेज डेली ऑर्डर की ग्रोथ तिमाही दर तिमाही आधार पर 53 फीसदी और साल दर साल आधार पर 360 फीसदी रही। दिसंबर तिमाही में इसने 59 लाख नए कस्टमर्स बनाए। जियोमार्ट का मुकाबला ब्लिंकिट, जेप्टो, इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों से है।

यह भी पढ़ें: Jio Platforms Q3 Results: दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 11.2% बढ़कर 7629 करोड़ पहुंचा

फैशन और लाइफस्टाइल यूनिट का प्रदर्शन भी बेहतर

रिलायंस रिटेल की फैशन और लाइफस्टाइल यूनिट का प्रदर्शन भी दिसंबर तिमाही में अच्छा रहा। इस यूनिट के तहत रिलायंस ट्रेंड्स, Azorte, Yousta जैसे ब्रांड्स आते हैं। कंपनी ने कहा है कि इस यूनिट को भी फेस्टिव डिमांड और सीजीन एसॉर्टमेंट एग्जिक्यूशन का फायदा मिला। Ajio की ग्रोथ पूरी दिसंबर तिमाही के दौरान अच्छी बनी रही।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।