Get App

Reliance Share Price: ग्रीन हाइड्रोजन के दम पर उड़ेगा शेयर, ब्रोकरेज का ये है टारगेट

Reliance Share Price: रिलायंस के ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में शानदार रिकवरी हुई है। वहीं जियो का भी प्रदर्शन बेहतर है और इसके लिस्टिंग की संभावना को देखते हुए फिर से वैल्यूएशन करना पड़ा। इन सबके अलावा जेफरीज ने ग्रीन हाइड्रोजन की शानदार ग्रोथ के आसार को देखते हुए रिलायंस में निवेश की सलाह दी है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 2:14 PM
Reliance Share Price: ग्रीन हाइड्रोजन के दम पर उड़ेगा शेयर, ब्रोकरेज का ये है टारगेट
वैश्विक रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म Jefferies ने रिलायंस को खरीदारी की रेटिंग दी है और इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस 3500 रुपये (Reliance Target Price) फिक्स किया है। यह मौजूदा भाव से करीब 42 फीसदी अपसाइड है।

Reliance Share Price: मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance के शेयरों में आज खरीदारी का रुझान दिख रहा है। इसके शेयर इंट्रा-डे में बीएसई पर एक फीसदी से अधिक उछाल के साथ 2473.25 रुपये के भाव पर पहुंच गए। इसके शेयरों में तेजी की अहम वजह जेफरीज का रिलायंस को लेकर रुझान है। वैश्विक रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म Jefferies ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस 3500 रुपये (Reliance Target Price) फिक्स किया है। यह मौजूदा भाव से करीब 42 फीसदी अपसाइड है।

रिलायंस के ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में शानदार रिकवरी हुई है। वहीं जियो का भी प्रदर्शन बेहतर है और इसके लिस्टिंग की संभावना को देखते हुए फिर से वैल्यूएशन करना पड़ा। इन सबके अलावा जेफरीज ने ग्रीन हाइड्रोजन की शानदार ग्रोथ के आसार को देखते हुए रिलायंस में निवेश की सलाह दी है।

यूनियन बजट 2023: Real Estate Sector को Budget से हैं तगड़ी उम्मीदें, होमबायर्स के हाथों में बढ़ेगा पैसा तो मिलेगा सपोर्ट

Green Hydrogen के दम पर Reliance में उछाल के आसार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें