Get App

Reliance Shares: एजीएम के बाद नुवामा ने दिया रिलायंस को हाइएस्ट टारगेट, इस भाव तक जाएगा शेयर

Reliance Share Price: मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के एजीएम के बाद ब्रोकरेज काफी उत्साहित हैं। मुनाफावसूली के चलते आज इसके शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रोकरेज के हिसाब से यह गिरावट खरीदारी का शानदार मौका है। चेक करें इसमें निवेश का हाइएस्ट टारगेट प्राइस क्या है और इसे लेकर एनालिस्ट्स इतने पॉजिटिव क्यों है?

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 5:27 PM
Reliance Shares: एजीएम के बाद नुवामा ने दिया रिलायंस को हाइएस्ट टारगेट, इस भाव तक जाएगा शेयर
Reliance को कवर करने वाले 26 एनालिस्ट्स में से 25 ने इसे खरीदारी, 8 ने होल्ड और 3 ने ही सेल की रेटिंग दी है।

Reliance Share Price: मार्केट में आज शुरुआती उठा-पटक बाद दिन भर सुस्ती छाई रही। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के शेयर दिन के शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते फिसल गए और दिन के आखिरी में गिरावट के साथ बंद हुए हैं। हालांकि एनालिस्ट्स का रिलायंस को लेकर जो रुझान है, उसके हिसाब से इस गिरावट को मौके के तौर पर देखना चाहिए। इसे ट्रैक करने वाले अधिकतर एनालिस्ट्स का रुझान बुलिश है। सबसे अधिक टारगेट प्राइस तो नुवामा ने दिया है जो मौजूदा लेवल से 25 फीसदी से अधिक अपसाइड है।

आज इसके शेयर दिन के आखिरी में 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 3019.75 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। दिन की शुरुआत में इसके शेयर 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 3083.95 रुपये पर खुले थे। इंट्रा-डे में यह 3006.95 रुपये के भाव तक आ गया था। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 2,221.05 रुपये और पिछले महीने 8 जुलाई 2024 को यह 3,217.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था।

कितना है Reliance का टारगेट प्राइस?

रिलायंस को कवर करने वाले 26 एनालिस्ट्स में से 25 ने इसे खरीदारी, 8 ने होल्ड और 3 ने ही सेल की रेटिंग दी है। सबसे हाईएस्ट टारगेट प्राइस नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने दिया है। नुवामा ने रिलायंस के शेयरों में निवेश के लिए खरीदारी की रेटिंग के साथ 3786 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें