Get App

Reliance 2.2 करोड़ डॉलर में बेचेगी अपनी सहायक कंपनी आरईसी सोलर नॉर्वे

Reliance Industries ने सोमवार को कहा कि वह REC Solar Norway AS को लगभग 2.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर में ओस्लो-लिस्टेड Elkem ASA को बेचेगी। आरईसी नॉर्वे आरईसी सोलर होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट है। ये स्कैंडिनेवियाई देश में केर्फ-बेस्ड पॉलीसिलिकॉन के निर्माण का काम करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2024 पर 6:54 PM
Reliance 2.2 करोड़ डॉलर में बेचेगी अपनी सहायक कंपनी आरईसी सोलर नॉर्वे
रिलायंस की एक यूनिट ने अक्टूबर 2021 में 77.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर नॉर्वे के सौर पैनल निर्माता कंपनी को खरीदा था। उस समय कंपनी अल्टरनेटिव एनर्जी में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की सोच रही थी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) ने सोमवार को कहा कि वह आरईसी सोलर नॉर्वे एएस (REC Solar Norway AS) को लगभग 220 लाख अमेरिकी डॉलर में ओस्लो-लिस्टेड एल्केम एएसए (Elkem ASA) को बेचेगी। आरईसी नॉर्वे आरईसी सोलर होल्डिंग्स की पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट है। ये स्कैंडिनेवियाई देश में केर्फ-बेस्ड पॉलीसिलिकॉन के निर्माण का काम करती है। बता दें कि अक्टूबर 2021 में, रिलायंस की एक यूनिट ने 77.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर नॉर्वे के सौर पैनल निर्माता कंपनी को खरीदा था। उस समय कंपनी अल्टरनेटिव एनर्जी में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की सोच रही थी।

यह अधिग्रहण कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की तीन वर्षों में ग्रीन एनर्जी पर 10 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करने की योजना का हिस्सा था। आरईसी नॉर्वे और सिंगापुर के प्लांट्स में सौर-ग्रेड पॉलीसिलिकॉन और सौर पैनल एंड मॉड्यूल बनाती है। आरआईएल को गुजरात के जामनगर में अपनी गीगाफैक्ट्री में मेटल सिलिकॉन और सौर पैनल बनाने के लिए आरईसी की तकनीक का उपयोग करना था।

अब आरआईएल ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरईसी सोलर होल्डिंग्स एएस ने सूचित किया है कि उसने 14 जनवरी, 2024 को 2.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए एल्केम एएसए के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें