रेपो रेट नहीं बदलने से इन 5 शेयरों को लगेंगे पंख, मोटी कमाई के लिए लगा सकते हैं दांव

सीजफायर की खबर से 8 अप्रैल को शेयर बाजार में बड़ी तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में 3 फीसदी से ज्यादा उछाल दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपये में भी तेजी आई। क्रूड में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
मध्यपूर्व में सीजफायर के ऐलान के बाद 8 अप्रैल को क्रूड में बड़ी गिरावट आई।

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने 8 अप्रैल को रेपो रेट में बदलाव नहीं किया। एमपीसी ने कहा कि पश्चिम एशिया में लड़ाई से इनफ्लेशन और ग्रोथ के लिए खतरा पैदा हुआ है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि इंडियन इकोनॉमी मजबूत स्थिति में है। इसलिए इस पर बाहरी झटकों का पहले के मुकाबले कम असर पड़ेगा। हालांकि, पश्चिम एशिया में लड़ाई की वजह से क्रूड में उछाल दिखा था। एक समय क्रूड का भाव 119.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। मध्यपूर्व में सीजफायर के ऐलान के बाद 8 अप्रैल को क्रूड में बड़ी गिरावट आई।

ओमनीसाइंस कैपिटल के सीईओ और चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट विकास गुप्ता ने कहा कि सीजफायर के ऐलान के बावजूद शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। सीजफायर की खबर से 8 अप्रैल को शेयर बाजार में बड़ी तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में 3 फीसदी से ज्यादा उछाल दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपये में भी तेजी आई। क्रूड में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है। इसकी वजह यह है कि भारत अपनी जरूरत के 90 फीसदी क्रूड का इंपोर्ट करता है।

मनीकंट्रोल ने ऐसे 5 शेयरों की लिस्ट तैयार की है, जिनमें आरबीआई के रेट नहीं घटाने से तेजी देखने को मिल सकती है।


राजेश पालवीय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च (हेड ऑफ रिसर्च)-एक्सिस सिक्योरिटीज

Federal Bank

CMP: 275 रुपये

मीडियम और लॉन्ग टर्म चार्ट्स पर फेडरल बैंक में स्ट्रॉन्ग अपट्रेंड दिख रहा है। चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम बनता दिखा है। 7 मार्च को क्लोजिंग के बाद इस शेयर ने बीते तीन हफ्तों का 273 रुपये का रेसिस्टेंस लेवल पार कर लिया है। यह पॉजिटिव संकेत है। यह स्टॉक अपने 20-डे एसएमए से काफी ऊपर है, जो बुलिश ट्रेंड का संकेत है। आरएसआई भी पॉजिटिव टेरीटरी में है। इसे 295 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। 266 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

Godrej Properties

CMP: 1,605 रुपये

इस स्टॉक ने 7 मार्च की क्लोजिंग के साथ बीते तीन हफ्तों की 1,555 रुपये पर डाउन-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है। इस दौरान वॉल्यूम भी ज्यादा रहा। इससे शॉर्ट टर्म में ट्रेंड पलटने का संकेत मिलता है। डेली चार्ट पर आरएसआई ने पॉजिटिव डायवर्जेंस दिखाया है। डेली और वीकली स्ट्रेंथ भी आरएसआई पॉजिटिव टेरीटरी में होने का संकेत दे रहा है। इस स्टॉक को 1,800 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। 1,500 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

Poonawalla Fincorp

CMP: 405 रुपये

डेली चार्ट पर इस स्टॉक में शॉर्ट-टर्म ट्रेंड रिवर्सल दिखा है। इसने 395 रुपये पर डाउन-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को तोड़ा है। अभी यह स्टॉक अपने पिछले हफ्ते के हाई 20-डे एसएमए से ऊपर बना हुआ है। इस स्टॉक को 440 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। 385 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

विद्यनयन सावंत, हेड (रिसर्च)-जीईपीएल कैपिटल

SBI

CMP: 1,030 रुपये

इस स्टॉक में रिवर्सल के शुरुआती संकेत दिखे हैं। इस स्टॉक में जून 2024 से ही बार-बार एक जैसा प्राइस विहेबियर देखने को मिला है। यह ट्रेंड में बदलाव का संकेत हो सकता है। आम तौर पर तेजी का सफर शुरू करने से पहले इसमें 15-22 फीसदी की रेज में करेक्शन दिखता है। ऐसा लगता है कि हालिया रीट्रेसमेंट पूरा हो गया है। इस शेयर को 1,102 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 991 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

Bank of Maharashtra

CMP: 66.54 रुपये

वीकली टाइम फ्रेम पर इस शेयर ने बुलिश पोलेरिटी शिफ्ट दिखाया है। पहले के मल्टी-ईयर रेसिस्टेंस अब स्ट्रॉन्ग सपोर्ट जोन का काम कर रहे हैं। यह स्टॉक हायर हाई और हायर लो बना रहा है। इस स्टॉक को 72 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 64 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना होगा।

यह भी पढ़ें: Stock Market News: क्रूड की कीमतें 15% तक क्रैश, रॉकेट बन सकते हैं इन कंपनियों के शेयर

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।