Get App

Kotak Mahindra, Sterlite Tech और PHARMA सेक्टर पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

CLSA ने Kotak Mahindra पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 12:53 PM
Kotak Mahindra, Sterlite Tech और PHARMA सेक्टर पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Brokerage on Kotak Mahindra

CLSA की Kotak Mahindra पर राय

CLSA ने Kotak Mahindra पर रेटिंग को अपग्रेड करते हुए आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये तय किया है। पिछले 6 महीनों में बैंक ने अंडरपरफॉर्म किया है। इस समय इसका Risk-Reward अनुकूल हो रहा है इसलिए रेटिंग को अपग्रेड किया है।

Brokerage on Sterlite Tech

CLSA की Sterlite Tech पर राय

CLSA ने Sterlite Tech पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 340 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट का लक्ष्य वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही तक आय में 70 प्रतिशत इजाफा करना है। मैनेजमेंट कमेंट्री और प्रमुख डील्स की वजह से इसमें उछाल आने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें