एल्गो ट्रेडिंग फर्म फाइंडोक फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप (Findoc Financial Services Group)के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, हेमंत सूद ने चेतावनी के लहजे में कहा है कि रिटेल एफ एंड ओ निवेशकों को एक्पायरी के दिन वीकली कॉन्ट्रैक्टों में हाल के दिनों में देखने को मिले अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के कारण भारी घाटा उठाना पड़ सकता है। डेरिवेटिव ट्रेडिंग में बहुत ज्यादा जोखिम हैं। इनकी अनदेखी करने पर रिटेल एफ एंड ओ निवेशकों को "भारी कीमत" चुकानी पड़ सकती है।
