Rice Stocks: ट्रंप की नई टैरिफ धमकी से लुढ़के चावल कंपनियों के शेयर; KRBL और LT Foods 7% तक टूटे

Rice Stocks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले चावल पर नया टैरिफ लगाने का संकेत दिया। ट्रंप के इस बयान के बाद आज 9 दिसंबर को शेयर मार्केट में KRBL और LT फूड्स जैसी राइस कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में दोनों कंपनियों के शेयर 7% तक टूट गए

अपडेटेड Dec 09, 2025 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
Rice Stocks: अमेरिका अभी भारतीय चावल के इंपोर्ट पर 50% ड्यूटी लगाता है

Rice Stocks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले चावल पर नया टैरिफ लगाने का संकेत दिया। ट्रंप के इस बयान के बाद आज 9 दिसंबर को शेयर मार्केट में KRBL और LT फूड्स जैसी राइस कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में दोनों कंपनियों के शेयर 7% तक टूट गए।

ट्रंप ने क्यों दी टैरिफ की चेतावनी?

ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के पैकेज का ऐलान किया। इस दौरान व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी किसानों ने उन्हें बताया है कि सस्ते इंपोर्ट की वजह से उनके प्रोडक्ट्स के लिए मार्केट में मुकाबला करना मुश्किल हो रहा है।

ट्रंप के मुताबिक, किसानों ने चावल की गिरती कीमतों के लिए अमेरिका में भारतीय चावल की कथित डंपिंग (कम कीमत में अधिक मात्रा बेचना) को जिम्मेदार ठहराया है। किसानों के मुताबिक, यह डंपिंग वियतनाम और थाईलैंड से भी होती है।


ट्रंप ने कहा, “उन्हें डंपिंग नहीं करनी चाहिए। मैंने किसानों से ऐसा सुना है, यह गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते।” प्रेसिडेंट ने आगे कहा कि वह कथित डंपिंग का "ध्यान रखेंगे", लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह क्या कदम उठाएंगे।

ट्रंप की इन बातों की वजह से मंगलवार को शुरुआती ट्रेडिंग में KRBL और LT Foods के शेयर 7% तक गिर गए। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वे कनाडा से आने वाले खाद (फर्टिलाइजर) पर भी नए टैरिफ लगा सकते हैं।

KRBL और LT Foods पर असर

KRBL के मैनेजमेंट ने अपनी हालिया अर्निंग्स कॉल में कहा था कि चावल के एक्सपोर्ट पर अभी 50% ड्यूटी है और उन्हें उम्मीद है कि दोनों सरकारों के बीच चल रही बातचीत से एक नया सेटलमेंट होगा। मैनेजमेंट ने कहा था, "इसके बावजूद, KRBL का अमेरिकी बाजार में सीधा एक्सपोजर बहुतम कम है, और इसलिए हमारे बिजनेस पर इसका फाइनेंशियल असर बहुत कम होगा।"

हालांकि दूसरी तरफ, LT Foods ने अपनी अर्निंग्स कॉल में कहा था कि नॉर्थ अमेरिका से उसकी कुल कमाई का 46% हिस्सा आता है और पिछले साल इसी तिमाही से 47% ग्रोथ के साथ यह ग्रोथ का मुख्य ड्राइवर बना हुआ है। उनके फ्लैगशिप ब्रांड का US में बासमती चावल के इंपोर्ट मार्केट में 61% हिस्सा है, जबकि गोल्डन स्टार इस इलाके का नंबर वन जैस्मिन चावल ब्रांड है।

टैरिफ वार्ता 10–11 दिसंबर को

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस से एक प्रतिनिधिमंडल 10–11 दिसंबर को भारत आ रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता US ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के डिप्टी एम्बेसडर रिक स्विट्जर कर रहे हैं। इस दौरे के दौरान दोनों देशों में टैरिफ से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत होगी। फिलहाल अमेरिका भारतीय चावल के इंपोर्ट पर 50% टैरिफ लगाता है।

शेयरों का हाल

ट्रंप के बयान के बाद मंगलवार के शुरुआती कारोबार में राइस कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। KRBL लिमिटेड के शेयर 2 फीसदी तक लुढ़क गए। वहीं LT Foods के शेयर 7% तक टूट गए, क्योंकि इसकी अमेरिकी बाजार से बड़ी हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें- Neochem Bio IPO Listing: ₹108 पर लिस्ट हुआ ₹98 का शेयर, लगातार मजबूत हो रही कंपनी की सेहत

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।