Get App

ये 6 चीजे तय करेंगी 2024 में स्टॉक मार्केट का रुख, रिद्धम देसाई ने इन पर नजर रखने को कहा

Morgan Stanley के मैनेजिंग डायरेक्टर रिद्धम देसाई ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve के इंटरेस्ट रेट में कमी करने से पहले इंडिया में RBI के इंटरेस्ट घटाने की उम्मीद नहीं है। अगर अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत सुधरती है तो यह इंडिया के लिए अच्छा होगा। अमेरिकी इकोनॉमी की सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 9:45 AM
ये 6 चीजे तय करेंगी 2024 में स्टॉक मार्केट का रुख, रिद्धम देसाई ने इन पर नजर रखने को कहा
रिद्धम देसाई ने कहा कि अगर क्रूड ऑयल की कीमतें 110-120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाती हैं तो यह इंडियन इकोनॉमी के लिए अच्छा नहीं होगा। अगर कच्चे तेल की कीमतें इस लेवल से नीचे रहती हैं तो मुश्किल नहीं आएगी।

अगले 12 महीनों में शेयर मार्केट्स पर सबसे ज्यादा असर लोकसभा चुनावों का पड़ेगा। Morgan Stanley के मैनेजिंग डायरेक्टर रिद्धम देसाई (Ridham Desai) ने यह अनुमान जताया है। लोकसभा के चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने की संभावना है। देसाई ने मनीकंट्रोल से बातचीत में स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट्स के बारे में कई अहम बातें बताईं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve के इंटरेस्ट रेट में कमी करने से पहले इंडिया में RBI के इंटरेस्ट घटाने की उम्मीद नहीं है। अगर अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत सुधरती है तो यह इंडिया के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि अगले 12 महीनों में निम्नलिखित 6 चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है:

1. लोकसभा चुनाव

अगले साल कई बड़े इवेंट्स हैं। इनमें सबसे बड़ा लोकसभा चुनाव है। इसका असर स्टॉक मार्केट्स पर पड़ेगा। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। देसाई ने कहा कि मेरा मानना है कि मार्केट को भाजपा के फिर से केंद्र में सरकार बनाने की उम्मीद है। चुनाव के नतीजों के बाद ही इनवेस्टर्स आगे की रणनीति के बारे में सोचेंगे।

2. क्रूड ऑयल प्राइस

कच्चे तेल की कीमतें इंडियन स्टॉक मार्केट्स के लिए बहुत अहम हैं। इसकी वजह यह है कि इंडिया अपनी जरूरत के 80 फीसदी क्रूड ऑयल का आयात करता है। अगर क्रूड ऑयल की कीमतें 110-120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाती हैं तो यह इंडियन इकोनॉमी के लिए अच्छा नहीं होगा। अगर कच्चे तेल की कीमतें इस लेवल से नीचे रहती हैं तो मुश्किल नहीं आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें