RIL Share Price: पहली तिमाही के नतीजों के बाद रिलायंस पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, Goldman Sachs ने दिया 41% ऊपर का टारगेट

Reliance Industries Share Price: अप्रैल-जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे आने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए'बुलिश'राय बनाए रखी है। O2C सेगमेंट के शानदार प्रदर्शन और जियो की लगातार ग्रोथ ने रिटेल मार्जिन में आई कमजोरी की भरपाई कर दी है

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 12:48 PM
Reliance Industries share price: मैक्वेरी ने इस स्टॉक पर 1,510 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बनाए रखी है। उनका कहना है कि O2C सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस और जियो में लगातार ग्रोथ ने रिटेल मार्जिन में आई कमी की भरपाई कर दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Reliance Industries Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयरों को लेकर अपना तेजी का नजरिया बनाए रखा है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी को ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिज़नेस से हुई जबरदस्त कमाई, जियो की स्थिर ग्रोथ और नए एनर्जी वेंचर्स के लिए बेहतर होते आउटलुक का फायदा मिलेगा।

    हालांकि ज्यादातर ब्रोकरेज ने रिटेल मार्जिन पर लगातार बने दबाव की ओर इशारा किया है लेकिन उन्होंने उन्होंने यह भी कहा है कि कंपनी की अलग-अलग तरह की अर्निंग और लॉन्ग टर्म ग्रोथ के कई कारण इस स्टॉक के बारे में पॉजिटिव नज़रिए का सपोर्ट करते हैं।

    गोल्डमैन सैक्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर अपनी'बाय'रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,870 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि शुक्रवार की क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 41 प्रतिशत की बढ़त आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कोर EBITDA मोटे तौर पर उम्मीदों के मुताबिक रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद O2C बिज़नेस का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है।


    उम्मीद है कि सितंबर तिमाही में कंपनी का अर्निंग आउटलुक और बेहतर होगा। ब्रोकरेज ने RIL की पूरी तरह से इंटीग्रेटेड सोलर फोटोवोल्टिक और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के जल्द शुरू होने को इसका एक अहम वजह बताया है।

    नोमुरा ने भी 1,690 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपनी 'बाय' रेटिंग को दोहराया है। उसका कहना कि O2C क्रैक स्प्रेड में जबरदस्त सुधार की वजह से रिलायंस ने एक शानदार तिमाही का प्रदर्शन किया और एनर्जी बिजनेस की मजबूती ने रिटेल बिज़नेस की कमजोरी की भरपाई कर दी। ब्रोकरेज का कहना है कि O2C EBITDA बढ़कर लगभग 17,000 करोड़ रुपये के चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जबकि एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन EBITDA सुधरकर लगभग 5,000 करोड़ रुपये हो गया है। जियो की रेवेन्यू ग्रोथ को नए सब्सक्राइबर्स के जुड़ने और प्रति यूज़र औसत रेवेन्यू (ARPU) में बढ़ोतरी से मदद मिली,हालांकि नोमुरा ने कहा कि रिटेल मार्जिन में रिकवरी पर नजर रखना जरूरी है।

    CLSA ने अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी की कमाई में बढ़त को लेकर भरोसा जताया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का EBITDA और टैक्स के बाद का प्रॉफ़िट उसके अनुमानों से 3 प्रतिशत और 20 प्रतिशत ज़्यादा रहा। ब्रोकरेज ने इस बेहतर प्रदर्शन का श्रेय O2C से मज़बूत कमाई और अन्य आय में बढ़ोतरी को दिया। उसने कहा कि FMCG और मीडिया बिज़नेस में मज़बूत ग्रोथ जारी रही। अगले तीन सालों में रिटेल EBITDA को दोगुना करने के मैनेजमेंट का लक्ष्य कंपनी के लिए अच्छा संकेत है।

    मैक्वेरी ने इस स्टॉक पर 1,510 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बनाए रखी है। उनका कहना है कि O2C सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस और जियो में लगातार ग्रोथ ने रिटेल मार्जिन में आई कमी की भरपाई कर दी है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि जियो और रिटेल बिज़नेस,दोनों ही आम अनुमानों से बेहतर कमाई कर सकते हैं। साथ ही,मैनेजमेंट का तीन साल का रिटेल EBITDA टारगेट लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावनाओं पर भरोसा जगाता है।

    Market Insight : कच्चे तेल से जुड़े शेयरों से थोड़ा दूर रहें, अच्छे शेयरों में जो SIP चल रही है उन्हें ना रोकें

    शेयर की चाल पर एक नजर

    12.30 बजे के आसपास यह शेयर 2 रुपए यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1329 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,345.90 रुपए और दिन का लो 1,314.90 रुपए है। 1 हफ्ते में यह शेयर 2.45 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 1.48 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इसमें 9.97 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं 3 साल में इसमें 1.47 फीसदी की तेजी आई है।

     

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।