मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) की फाइनेंशियल सर्विसेज अलग होने जा रही है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस के शेयरहोल्डर्स और इसके सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड क्रेडिटर्स ने इसकी फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस रिलायंस स्ट्रैटजिक वेंचर्स (Reliance Strategic Ventures) के डीमर्जर को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 3 मई को जो रिलीज जारी की, उसके मुताबिक इसकी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई को अब जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited) के नाम से जाना जाएगा। इस डीमर्जर के विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़े। डीमर्जर के बाद बनी कंपनी के नॉन-एग्जेक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर केवी कामथ को चुना गया है। रिलायंस ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई के डीमर्जर को मंजूरी दी थी।
