Get App

Unemployment! करीब 100 लोगों की छंटनी करेगी Royal Enfield

कंपनी में फिलहाल 5,000 स्थायी कर्मचारी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2021 पर 10:27 AM
Unemployment! करीब 100 लोगों की छंटनी करेगी Royal Enfield

भारत में मध्यम वजन की मोटरसाइकिल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू के तहत करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी की है। CNBC-TV18 के मुताबिक, कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि नॉर्मल एनुअल परफॉर्मेंस इवेलुएशन प्रोसेस के हिस्से के रूप में लगभग 90 से 100 कर्मचारियों को कंपनी से हटाया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि यह हर साल किए जाने वाले सामान्य वार्षिक कर्मचारी मूल्यांकन का हिस्सा है। कंपनी इन कर्मचारियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। CNBC-TV18 को सूत्रों से पता चला है कि अप्रैल में शुरू हुई समीक्षा के तहत कर्मचारियों को हटाया जा रहा है।

Royal Enfield की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में फिलहाल 5,000 स्थायी कर्मचारी हैं। हालांकि, कंपनी के एक सूत्र ने चैनल को बताया कि छंटनी कंपनी के कुल 10,000 कर्मचारियों के एक प्रतिशत से भी कम है।

स्विगी और जोमैटो को अब देना होगा 5% टैक्स, क्या महंगा हो जाएगा ऑनलाइन खाना महंगा

सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने एग्जीक्यूटिव से लेकर सीनियर मैनेजर तक के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को हटा दिया है। रॉयल एनफील्ड ने वित्त वर्ष 2021 में सेल्स वॉल्यूम में 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी।

एनालिस्ट्स का कहना है कि ऑटो सेक्टर में सुस्ती और सेल्स वॉल्यूम में गिरावट के चलते कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने वर्कफोर्स रिस्ट्रक्चरिंग का सहारा लिया है। हाई कमोडिटी कॉस्ट का निरंतर दबाव निर्माण की लागत को प्रभावित कर रहा है और इसके परिणामस्वरूप, कंपनियां लगातार कंपनी के कार्यों में लागत कम करने पर काम कर रही हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें