Royal Sense IPO Listing: सरकारी संस्थानों और प्राइवेट अस्पतालों समेत कई राज्यों के हेल्थ विभाग को प्रोडक्ट्स सप्लाई करने वाली रॉयल सेंस (Royal Sense) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त एंट्री हुई। हालांकि ढहते मार्केट में इसके शेयर लोअर सर्किट पर आ गए। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 68 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 129.20 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Royal Sense Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर फिसल गए। टूटकर यह 122.74 रुपये (Royal Sense Share Price) के लोअर सर्किट पर आग गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 80.50 फीसदी मुनाफे में हैं।
