Get App

Adani Shares: अदाणी ग्रुप का ₹50,000 करोड़ एक दिन में साफ, NSE ने लोन रीपेमेंट पर मांगा जवाब

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों का सेंटीमेंट बताने वाला मनीकंट्रोल का इंडेक्स 'MC A10 Index' मंगलवार 28 मार्च को 5.8% गिरकर 36.93 के स्तर पर बंद हुआ। अदाणी ग्रुप के सभी शेयर आज लाल निशान में बंद हुए और इनमें से 6 में लोअर सर्किट लगा है। सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज को हुआ

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 10:38 PM
Adani Shares: अदाणी ग्रुप का ₹50,000 करोड़ एक दिन में साफ, NSE ने लोन रीपेमेंट पर मांगा जवाब
Multibagger Shares: अदाणी ग्रुप का कुल मार्केट कैप आज घटकर 8.89 लाख करोड़ पर आ गया

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों का सेंटीमेंट बताने वाला मनीकंट्रोल का इंडेक्स 'MC A10 Index' मंगलवार 28 मार्च को 5.8% गिरकर 36.93 के स्तर पर बंद हुआ। अदाणी ग्रुप के सभी शेयर आज लाल निशान में बंद हुए और इनमें से 6 में लोअर सर्किट लगा है। सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज को हुआ। कंपनी का शेयर सात प्रतिशत टूट गया। A-10 Index, अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयरों की कीमत में वास्तविक समय में आने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है। इंडेक्स में सभी कंपनियों को उनके कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर जगह दी गई है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी विल्मर के शेयरों ने कारोबार के दौरान अपने 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट को छूआ। वहीं निफ्टी इंडेक्स में शामिल अदाणी के दोनों शेयर- अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स क्रमशः 7 प्रतिशत और 5 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

इस गिरावट के चलते अदाणी ग्रुप की कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 8.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक दिन पहले 9.39 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप आज करीब 50,170 करोड़ रुपये साफ हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें