Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग से एक दिन पहले शेयर 7% भागे

Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग शुक्रवार 8 अप्रैल को होने वाली, उससे पहले शेयर 7% की तेजी के साथ 804.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 12:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
30 मार्च को FPO का सब्सक्रिप्शन 3.6 गुना से घटकर 3.39 गुना हो गया था

Ruchi Soya Share Price: रुचि सोया के शेयरों में आज 6.85% की तेजी आई है। कंपनी के FPO की लिस्टिंग शुक्रवार 8 अप्रैल को होने वाली है। उससे पहले शेयर 7% की तेजी के साथ 804.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

Ruchi Soya का 4300 करोड़ रुपए का FPO 24 मार्च को खुला और 28 मार्च को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू प्राइस 650 रुपए तय हुआ है। हालांकि 28 मार्च को इश्यू बंद होने के कुछ घंटों बाद ही सेबी ने निवेशकों को इश्यू से निकलने के लिए 30 अप्रैल तक का वक्त दिया। इसके बाद करीब 97 लाख बोलियां वापस ले ली गई थीं।  कंपनी अपने एंकर इनवेस्टर्स को 1.98 करोड़ शेयर जारी करके पहले ही 1290 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।

30 मार्च को FPO का सब्सक्रिप्शन 3.6 गुना से घटकर 3.39 गुना हो गया, जो 28 मार्च को ऑफर बंद होने का स्तर था। इससे पता चलता है कि करीब 97 लाख बोलियां वापस ले ली गईं। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों ने बोलियां वापस लीं।


Paytm का शेयर 1 हफ्ते में भागा 20%, क्या 750 पर आएगा प्राइस? जानें एक्सपर्ट की राय

इससे पहले कंपनी ने SEBI और शेयर बाजारों को बताया था कि FPO में निवेश की संभावनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर उसे कुछ संदेश देखने को मिले हैं। इसमें कंपनी के शेयर बाजार कीमत से कम दाम पर मिलने का जिक्र है।

कंपनी ने दावा किया कि यह SMS न तो उसकी तरफ से और न ही उसके डायरेक्टर्स, प्रमोटरों या ग्रुप कंपनियों की तरफ से जारी किया गया है। इस बारे में कंपनी ने जांच की मांग करते हुए हरिद्वार में FIR भी दर्ज कराई है।

कंपनी क्यों लेकर आई थी FPO?

सेबी के नियमों के मुताबिक, किसी भी लिस्टेड कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग कम से कम 25% होना चाहिए। यह लेवल हासिल करने के लिए ही कंपनी का FPO जारी किया जा रहा है।

पिछले साल अगस्त में कंपनी को सेबी से FPO लाने की मंजूरी मिली थी। कंपनी ने जून 2021 में DRHP फाइल की थी। 2019 में बाबा रामदेव की पतंजलि ने Ruchi Soya का अधिग्रहण किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।