Get App

Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग से एक दिन पहले शेयर 7% भागे

Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग शुक्रवार 8 अप्रैल को होने वाली, उससे पहले शेयर 7% की तेजी के साथ 804.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 12:52 PM
Ruchi Soya के FPO की लिस्टिंग से एक दिन पहले शेयर 7% भागे
30 मार्च को FPO का सब्सक्रिप्शन 3.6 गुना से घटकर 3.39 गुना हो गया था

Ruchi Soya Share Price: रुचि सोया के शेयरों में आज 6.85% की तेजी आई है। कंपनी के FPO की लिस्टिंग शुक्रवार 8 अप्रैल को होने वाली है। उससे पहले शेयर 7% की तेजी के साथ 804.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

Ruchi Soya का 4300 करोड़ रुपए का FPO 24 मार्च को खुला और 28 मार्च को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू प्राइस 650 रुपए तय हुआ है। हालांकि 28 मार्च को इश्यू बंद होने के कुछ घंटों बाद ही सेबी ने निवेशकों को इश्यू से निकलने के लिए 30 अप्रैल तक का वक्त दिया। इसके बाद करीब 97 लाख बोलियां वापस ले ली गई थीं।  कंपनी अपने एंकर इनवेस्टर्स को 1.98 करोड़ शेयर जारी करके पहले ही 1290 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।

30 मार्च को FPO का सब्सक्रिप्शन 3.6 गुना से घटकर 3.39 गुना हो गया, जो 28 मार्च को ऑफर बंद होने का स्तर था। इससे पता चलता है कि करीब 97 लाख बोलियां वापस ले ली गईं। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों ने बोलियां वापस लीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें