Ruchi Soya के निवेशकों के आए अच्छे दिन, शेयरों में 8% की तेजी, बाबा रामदेव कंपनी का नाम बदलेंगे

कंपनी ने रेगुलेटर को बताया है कि बोर्ड ने Ruchi Soya का नाम बदलने का फैसला कर लिया है लेकिन अभी नाम तय नहीं है

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 11:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रुचि सोया को लेकर बाबा रामदेव का अगला प्लान क्या है?

Ruchi Soya Stock Price: रुचि सोया के निवेशकों के अच्छे दिन आ गए हैं। सोमवार सुबह बाजार खुलने के बाद 9.35 पर Ruchi Soya के शेयर 8% ऊपर 999 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 924.85 रुपए पर बंद हुए थे। हालांकि बाद में तेजी कुछ कम हो गई। सुबह 11.08 पर Ruchi Soya के शेयर 5.42% ऊपर 973.45 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। इस शेयर पर निवेशकों का भरोसा बढ़ने की एक वजह ये है कि कंपनी Ruchi Soya का नाम बदलने की तैयारी में है।

क्या है कंपनी का प्लान

Ruchi Soya पर पतंजलि का मालिकाना हक है। कंपनी ने रेगुलेटर को बताया है कि बोर्ड ने Ruchi Soya का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) रखने का फैसला किया है। हालांकि अभी यह नाम फाइनल नहीं है।


पूरी तरह कर्ज मुक्त हुई कंपनी

रुचि सोया ने 8 अप्रैल को को बताया था कि अब वह पूरी तरह कर्ज मुक्त हो चुकी है। कंपनी ने FPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया। Ruchi Soya ने अपना 2,925 करोड़ रुपए का पूरा कर्ज चुका दिया है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का Ruchi Soya पर मालिकाना हक है। रुचि सोया ने हाल ही में फॉलो ऑन ऑफर यानी FPO से 4,300 करोड़ रुपए जुटाए थे। अपना कर्ज चुकाने के मकसद से ही कंपनी FPO लेकर आई थी।

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के MD आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट करके बताया कि रुचि सोया अब पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन चुकी है। कंपनी ने सेबी को दिए DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स) में बताया था कि वह FPO से जुटाए फंड से 1950 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाएगी। लेकिन कंपनी ने फंड जमा होने के बाद अपना पूरा कर्ज चुका दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।