Get App

बॉन्ड मार्केट में बहार, अब 12 दिसंबर को खुलेगा Bank of Maharastra का ₹1000 करोड़ का इश्यू

Bond Market: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) के 1000 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स कल 12 दिसंबर को खुलेगा। मनीकंट्रोल को बाजार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 1000 करोड़ रुपये के बॉन्ड इश्यू में 250 करोड़ रुपये का बेस इश्यू है जबकि 750 करोड़ रुपये के बॉन्ड ग्रीनशू के तहत हैं। चेक करें बॉन्ड्स से जुड़ी पूरी डिटेल्स

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 11, 2023 पर 1:48 PM
बॉन्ड मार्केट में बहार, अब 12 दिसंबर को खुलेगा Bank of Maharastra का ₹1000 करोड़ का इश्यू
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का 1000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू 12 दिसंबर को खुलेगा। इसका बेस साइज 250 करोड़ रुपये है और ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में 750 करोड़ रुपये को ग्रीन शू ऑप्शन का भी प्रावधान है।

Bond Market: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) के 1000 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स कल 12 दिसंबर को खुलेगा। मनीकंट्रोल को बाजार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 1000 करोड़ रुपये के बॉन्ड इश्यू में 250 करोड़ रुपये का बेस इश्यू है जबकि 750 करोड़ रुपये के बॉन्ड ग्रीनशू के तहत हैं। इस इश्यू के जरिए बैंक टियर-2 बॉन्ड्स जारी करेगी जिसकी मेच्योरिटी अवधि 10 साल की होगी। हालांकि इसमें पांच साल के बाद कॉल ऑप्शन भी मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक रेटिंग एजेंसियों केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) और एक्वाइट रेटिंग्स (Acuite Ratings) ने इसे AA+ रेटिंग दी हुई है।

Bank of Maharashtra के बॉन्ड्स से जुड़ी डिटेल्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का 1000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू 12 दिसंबर को खुलेगा। इसका बेस साइज 250 करोड़ रुपये है और ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में 750 करोड़ रुपये को ग्रीन शू ऑप्शन का भी प्रावधान है। इस इश्यू के लिए BSE पर दोपर 11 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत बैंक टियर-2 बॉन्ड्स जारी कर पैसे जुटाएगा जो इसके टियर-2 कैपिटल का हिस्सा होगा। इस इश्यू के पे-इन डेट 14 सितंबर फिक्स की गई है यानी इस दिन पैसों और बॉन्ड का लेन-देन हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें