Cryptocurrency prices today: बिटकॉइन, ईथर, शीबा इनु में दिखी गिरावट, जानिए दूसरी करेंसियो के क्या हैं हाल

CoinGecko पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 1 फीसदी गिरकर 1.97 लाख करोड़ डॉलर पर आ गया है।

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 12:14 PM
Story continues below Advertisement
ईथर में पिछले 24 घंटें में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है औऱ यह 3,037 डॉलर पर फिसल गया है

क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर नजर डालें तो बिटकॉइन का भाव आज 41000 डॉलर के नीचे चला गया है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पॉपुलर कॉइन बिटकॉइन करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 40,187 डॉलर पर नजर आ रही है। यह डिजिटल टोकन 2022 में अब तक 13 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।

बिटकॉइन इस साल 35,000- 45,000 डॉलर के बीच एक दायरे में घूमता नजर आया है। मार्च के आखिरी हिस्से में बिटकॉइन में एक ब्रेकआउट देखने को मिला था और यह अपने 200 DMA को छूता नजर आया था लेकिन उसके बाद इसमें करीब 19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई से निपटने के लिए अपनी मौद्रिक नीतियों में किया जा रहा बदलाव सारे रिस्की एसेट के लिए मुश्किल लेकर आया है।

इस अवधि के दौरान के बड़े टेक्नोलॉजी स्टॉक के साथ क्रिप्टोकरेंसी का को-रिलेशन अपने रिकॉर्ड हाई पर जाता नजर आ रहा है । बिटकॉइन के अलावा पिछले 24 घंटे में ईथर में भी गिरावट देखने को मिली है। यह कॉइन एथेरियम ब्लॉक चेन से संबंधित है और दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी है।


Q4 results Previwe: बैकिंग शेयरों के नतीजे इस सेक्टर के चेहर ला सकते हैं मुस्कान, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

ईथर में पिछले 24 घंटें में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है औऱ यह 3,037 डॉलर पर फिसल गया है। इस बीच dogecoin की कीमतों में करीब 3 फीसदी का उछाल आया है और यह 0.14 डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि Shiba Inu में 2 फीसदी की गिरावट आई है औऱ यह 0.000027 डॉलर पर नजर आ रहा है।

दूसरी करेंसियों की चाल मिली-जुली नजर आ रही है। alanche, Cardano, Solana, Terra, Polkadot में पिछले 24 घंटों के दौरान गिरावट आई है । वहीं XRP, Stellar Uniswap में 2-6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

आज ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2 लाख करोड़ डॉलर के नीचे फिसल गया। CoinGecko पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 1 फीसदी गिरकर 1.97 लाख करोड़ डॉलर पर आ गया है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।