Q4 results Previwe: बैकिंग शेयरों के नतीजे इस सेक्टर के चेहर ला सकते हैं मुस्कान, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

नोमुरा के एनालिस्ट का कहना है कि चौथी तिमाही में HDFC Bank Ltd, ICICI Bank Ltd, Axis Bank Ltd और State Bank of India (SBI) के कारोबार में सुधार देखने को मिलेगा

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
नोमुरा का कहना है कि Axis Bank, ICICI Bank और SBI के लोन ग्रोथ में उनके सभी कारोबारी सेगमेंट का योगदान होगा

सभी सेक्टरों की मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां उत्पादन लागत के दबाव से जुझ रही हैं। जानकारों का कहना है कि आगे चलकर लागत में बढ़ोतरी के चलते मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के आय अनुमान में गिरावट देखने को मिल सकती है लेकिन इसके विपरीत बैंकिंग सेक्टर निवेशकों के लिए राहत लेकर आ सकता है। बता दें कि निफ्टी 50 इंडेक्स में फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों का वेटेज काफी ज्यादा है।

बता दें कि शनिवार को प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक एचडीएफसी बैंक के नतीजे आने वाले हैं। इसी के साथ वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजों की आने की शुरुआत हो जाएगी। बाजार दिग्गजों का कहना है कि 31 मार्च 2022 को खत्म हुई चौथी तिमाही में बैंकिंग सेक्टर के नतीजे मजबूत रह सकते हैं। बैंकों को रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों सेगमेटों में सुधरते क्रेडिट ग्रोथ का फायदा मिलेगा। इसके अलावा प्रोविजनिंग की निम्न दर से भी बैंकिंग कंपनियों के मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

एनालिस्ट का कहना है कि रिटेल लेंडिंग सेगमेंट में हाउसिंग सेक्टर के लिए लोन वितरण में आई बढ़ोतरी कायम रही है। इसके अलावा मार्च तिमाही में अनसिक्योरर्ड लोन सेगमेंट में भी तिमाही आधार पर बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। हालांकि माइक्रो लेंडिंग सेगमेंट में रिकवरी में सुस्ती दिखी है। इसके बावजूद बैंकिंग सेक्टर अच्छी तरह से अपने रिकवरी के रास्ते पर चल रहा है। बाजार दिग्गजों का अनुमान है कि मार्च तिमाही के नतीजों में बैंकों के नए एनपीए में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकी एसेट क्वालिटी सुधरेगी।


ECB ने ब्याज दरें रिकॉर्ड लो के करीब बनाए रखी, जल्द बंद होगा बॉन्ड खरीद प्रोग्राम

नोमुरा के एनालिस्ट का कहना है कि चौथी तिमाही में HDFC Bank Ltd, ICICI Bank Ltd, Axis Bank Ltd और State Bank of India (SBI) के कारोबार में सुधार देखने को मिलेगा। फंडिंग की निम्न लागत इनके लिए ग्रोथ हासिल करने और बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का अहम कारण साबित होगी। नोमुरा का कहना है कि Axis Bank, ICICI Bank और SBI के लोन ग्रोथ में उनके सभी कारोबारी सेगमेंट का योगदान होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।