Get App

Rupee : डॉलर की तुलना में 80 का स्तर तोड़ सकता है रुपया, महंगा क्रूड सहित ये वजह पड़ रहीं भारी

एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेजेस के कहा, करेंसी मार्केट में अगले कुछ हफ्तों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जब तक यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) एक राजनयिक समाधान तक नहीं पहुंच जाता

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2022 पर 8:41 AM
Rupee : डॉलर की तुलना में 80 का स्तर तोड़ सकता है रुपया, महंगा क्रूड सहित ये वजह पड़ रहीं भारी
यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) एक राजनयिक समाधान नहीं होने तक करेंसी मार्केट में अगले कुछ हफ्तों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है

Ukraine War : क्रूड की कीमतों में उछाल सहित कई कारणों से रुपये पर दबाव बना हुआ है और यह जल्द ही अमेरिकी डॉलर की तुलना में 80 का स्तर भी तोड़ सकता है। इकोनॉमिक टाइम्स के 14 ब्रोकरेज, बैंकों और ट्रेजरी डिपार्टमेंट्स के बीच किए गए पोल में यह बात सामने आई है। विकसित बाजारों में सेफ हैवन एसेट्स (safe-haven assets) की बढ़ती डिमांड से भी ऐसे ही संकेत मिलते हैं।

पोल के पार्टिसिपैंट्स ने कहा कि करेंसी मार्केट में अगले कुछ हफ्तों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जब तक यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) एक राजनयिक समाधान तक नहीं पहुंच जाता।

भारत का एक्सटर्नल बैलेंस कमजोर

भारत का एक्सटर्नल बैलेंस कमजोर है और कमोडिटी की ऊंची कीमतों के चलते उसकी चिंताएं और बढ़ सकती हैं। सीआर फॉरेक्स के एमडी अमित पाबरी ने कहा, “पिछले एक महीने से जिस तरह के हालात उभरे हैं, इनके आसानी से शांत होने की उम्मीद नहीं है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें