Get App

रूस को नुकसान से भारत को होगा अरबों डॉलर का 'फायदा', ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स में मिल सकती है एंट्री

भारत इमर्जिंग इकोनॉमीज का सबसे बड़ा बॉन्ड मार्केट है जो ग्लोबल इंडेक्सेस में कवर नहीं होता है। हालांकि, बैंकर्स का मानना है कि हालात जल्द ही बदल सकते हैं और भारत की ओर अरबों डॉलर का इनफ्लो बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 8:31 AM
रूस को नुकसान से भारत को होगा अरबों डॉलर का 'फायदा', ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स में मिल सकती है एंट्री
इंडेक्स में जगह मिलने से संभावित रूप से भारत में 30 अरब डॉलर का इनफ्लो हो सकता है

Global bond index : भारत इमर्जिंग इकोनॉमीज का सबसे बड़ा बॉन्ड मार्केट है जो ग्लोबल इंडेक्सेस में कवर नहीं होता है। हालांकि, बैंकर्स का मानना है कि हालात जल्द ही बदल सकते हैं और भारत की ओर अरबों डॉलर का इनफ्लो बढ़ सकता है। यूक्रेन पर हमले के बाद बदले हालात में रूस के हाल में बॉन्ड इंडेक्सेस से बाहर होना इसकी एक वजह है।

जेपी मॉर्गन जल्द कर सकती है ऐलान

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) को उम्मीद है कि सितंबर के मध्य तक भारत को जेपी मॉर्गन एंड चेस कंपनी के इमर्जिंग मार्केट्स बॉन्ड इंडेक्स में शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि उसकी वास्तविक एंट्री अगले साल की तीसरी तिमाही में होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें