RVNL Q1 Results: सरकारी रेलवे कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू में बड़ी गिरावट, शेयर हुआ धड़ाम

RVNL Q1 Results: सरकारी रेलवे कंपनी RVNL के जून तिमाही मुनाफे और रेवेन्यू में बड़ी गिरावट आई है। तिमाही आधार पर प्रदर्शन और भी कमजोर रहा। नतीजों के बाद शेयरों में भी बड़ी गिरावट आई। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 4:40 PM
Story continues below Advertisement
RVNL का शेयर नतीजों के ऐलान के बाद 5.6% गिरकर ₹323.15 पर बंद हुआ।

RVNL Q1 Results: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd. - RVNL) ने मंगलवार, 12 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। जून तिमाही में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सालाना और तिमाही दोनों आधार पर तेज गिरावट देखने को मिली। इसका असर स्टॉक पर भी दिखा, जो नतीजों के ऐलान के बाद 5.6% गिरकर ₹323.15 पर बंद हुआ।

रेवेन्यू और मुनाफे में भारी गिरावट

जून तिमाही में RVNL का शुद्ध लाभ (Net Profit) 40% गिरकर ₹224 करोड़ से घटकर ₹134 करोड़ रह गया। वहीं, रेवेन्यू 4.1% घटकर ₹3,908 करोड़ रहा। EBITDA 71% गिरकर ₹52 करोड़ पर आ गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹180 करोड़ थी। EBITDA मार्जिन भी 300 बेसिस पॉइंट से अधिक घटकर 1.4% रह गया, जो पहले 4.5% था।


तिमाही आधार पर प्रदर्शन और भी कमजोर

मार्च तिमाही की तुलना में जून तिमाही में रेवेन्यू 35% घटा, मुनाफा 71% टूटा और मार्जिन में 500 बेसिस पॉइंट से अधिक की गिरावट आई। EBITDA तिमाही आधार पर करीब 90% नीचे आ गया।

RVNL के शेयरों का हाल

RVNL का शेयर नतीजों के ऐलान के बाद 5.6% गिरकर ₹323.15 पर बंद हुआ। यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹619.5 से अब तक लगभग आधा हो चुका है। पिछले एक महीने में इसमें 15% से अधिक की गिरावट आई है। इस साल यानी 2025 में अब तक RVNL का शेयर 24.52% गिर चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 68.64 हजार करोड़ रुपये है।

RVNL का बिजनेस क्या है?

RVNL यानी Rail Vikas Nigam Limited भारतीय रेल मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक सरकारी कंपनी है। यह रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के निर्माण, विकास और मॉडर्नाइजेशन का काम करती है। इसका मुख्य बिजनेस नई रेल लाइनों का निर्माण, मौजूदा ट्रैक का दोहरीकरण/इलेक्ट्रिफिकेशन, मेट्रो प्रोजेक्ट्स, पुल, स्टेशन रीडेवलपमेंट और सिग्नलिंग-टेलीकॉम सिस्टम लगाना है।

कंपनी टर्नकी प्रोजेक्ट मॉडल पर काम करती है, यानी डिजाइन से लेकर निर्माण और हैंडओवर तक की पूरी जिम्मेदारी संभालती है। इसके ग्राहक मुख्य रूप से भारतीय रेलवे, मेट्रो कॉरपोरेशन और सरकारी संस्थान होते हैं।

यह भी पढ़ें : Astral Shares: तिमाही नतीजे आते ही शेयर धड़ाम, आई 3 साल की सबसे बड़ी गिरावट, जानें 5 बड़े कारण

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Suneel Kumar

Suneel Kumar

First Published: Aug 12, 2025 4:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।