शेयर बाजार में 21 जून को कई रेलवे स्टॉक्स में जोरदार तेजी दिखी। नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट जल्द आने वाला है और बजट को लेकर उम्मीदों की वजह से इन शेयरों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। हाल में हुई रेल दुर्घटनाओं के बाद रेलवे सुरक्षा में निवेश को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 21 जून को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का शेयर 5.80 पर्सेंट की बढ़त के साथ 409.75 रुपये पर बंद हो गया। इस पीएसयू ने यह भी बताया कि कंपनी ने 191 करोड़ के इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम रकम की बिड की है। RVNL का स्टॉक पिछले 6 महीने में 131 पर्सेंट तक चढ़ गया है और पिछले एक साल में इसमें तीन गुना से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
