Railway Stocks: कुछ ही दिनों पहले एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद रिकवरी की कोशिश कर रहे नवरत्न पीएसयू रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को अब ₹405 करोड़ के एक ऑर्डर से सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी ने शनिवार 19 सितंबर को इस ऑर्डर के बारे में जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी। ऐसे में जब सोमवार 21 सितंबर को स्टॉक मार्केट खुलेगा तो इसके शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। अभी की बात करें तो शुक्रवार 18 सितंबर को बीएसई पर यह 4.55% की बढ़त के साथ ₹210.30 (RVNL Share Price) के भाव पर था।
