रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने भारत और विदेशों में आगामी प्रोजेक्ट्स में पार्टिसिपेशन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) के साथ समझौता किया है। कंपनी ने आज 4 जुलाई को यह जानकारी दी। इस खबर के बीच आज RVNL के शेयरों में 0.46 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 418.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 87,310 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 432 रुपये और 52-वीक लो 117.35 रुपये है।
