RVNL के शेयरों में 8% की दमदार रैली, कंपनी को मिले 541 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट

RVNL ने सेंट्रल रेलवे से 137 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट हासिल किया है। इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा किया जाना है। रेलवे फर्म भुसावल-खंडवा सेक्शन में 132/55 केवी ट्रैक्शन सबस्टेशन, सेक्शनिंग पोस्ट और सब-सेक्शनिंग पोस्ट की डिजाइन, सप्लाई, निर्माण, टेस्टिंग और कमीशनिंग का कार्य करेगी

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 2:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में आज 31 दिसंबर को करीब 8 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई।

RVNL share price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में आज 31 दिसंबर को करीब 8 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.24 फीसदी की बढ़त के साथ 426.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को 541 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट मिले हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ RVNL का मार्केट कैप बढ़कर 88853 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 647 रुपये और 52-वीक लो 177.50 रुपये है।

RVNL को मिले ये दो प्रोजेक्ट

RVNL ने सेंट्रल रेलवे से 137 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट हासिल किया है। इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा किया जाना है। रेलवे फर्म भुसावल-खंडवा सेक्शन में 132/55 केवी ट्रैक्शन सबस्टेशन, सेक्शनिंग पोस्ट और सब-सेक्शनिंग पोस्ट की डिजाइन, सप्लाई, निर्माण, टेस्टिंग और कमीशनिंग का कार्य करेगी।


मध्य रेलवे के भुसावल-खंडवा सेक्शन के 2 x 25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम (स्कॉट कनेक्टेड ट्रांसफॉर्मर) को ईपीसी मोड पर 3000 मीट्रिक टन लोडिंग टारगेट को पूरा करने के लिए अपग्रेड किया जाएगा।

RVNL को मिला दूसरा प्रोजेक्ट 404 करोड़ रुपये का है, जिसे 30 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। कंपनी कोरापुट-सिंगापुर रोड डबलिंग प्रोजेक्ट के तहत, वाल्टेयर डिवीजन, ईस्ट कोस्ट रेलवे के टिकिरी और भालुमास्का स्टेशनों के बीच 27 प्रमुख पुलों का निर्माण करेगी। इसके साथ ही, प्रोजेक्ट के तहत एप्रोच पथों का निर्माण, सुरक्षा कार्य और अन्य संबंधित छोटे कार्य भी किए जाएंगे।

2024 में डबल हुआ निवेशकों का पैसा

RVNL के शेयरों ने साल 2024 में अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया है। इस दौरान इसने 133 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा डबल हो गया। हालांकि, पिछले कुच समय से यह स्टॉक दबाव में है। पिछले 6 महीने में इसमें महज 3 फीसदी की तेजी आई है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।