RVNL share price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में आज 31 दिसंबर को करीब 8 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.24 फीसदी की बढ़त के साथ 426.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को 541 करोड़ रुपये के दो प्रोजेक्ट मिले हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ RVNL का मार्केट कैप बढ़कर 88853 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 647 रुपये और 52-वीक लो 177.50 रुपये है।
