सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में आज 11 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.19 फीसदी की बढ़त के साथ 630 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 643.95 रुपये के नए ऑल टाइम हाई को छू लिया। कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक करीब 250 फीसदी की शानदार तेजी आई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि RVNL के शेयर में अभी भी तेजी की संभावना है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.31 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 117.35 रुपये है।
